मनचले की जूतों से पिटाई,
बस में युवती से कर रहा था छेड़छाड़; सवारियों ने सिखाया सबक
Sanghol Times/लुधियाना/17 फरवरी,2024(शेखर वर्मा संदीप वर्मा) – लुधियाना में शेरपुर चौक नजदीक बस में युवती से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को लोगों ने जूतों से जमकर पीटा। व्यक्ति खन्ना के नजदीक से प्राइवेट बस में सवार हुआ था। बस में बैठी युवती के साथ मनचला शारीरिक छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था। युवती ने जब उसे डांटा और बाकी सवारियों ने शोर मचाया तो बदमाश शेरपुर चौक नजदीक चलती बस से छलांग लगाकर भाग गया।
(बस कंडक्टर ने पीछा कर दबोचा बदमाश)
बस ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत बस रोक दी। बदमाश शेरपुर चौक नजदीक प्रवासियों को कमरों में छिपने के लिए भाग गया लेकिन लोगों ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। हाईवे पर जमकर लोगों ने उसकी धुनाई की। यात्री राज मोहन ने कहा कि उक्त व्यक्ति काफी समय से युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर रहा था। उक्त व्यक्ति नशा के हालत में लग रहा है। आरोपी को वह बस स्टैंड चौकी पुलिस के सुपुर्द करेंगे।
