अमित गोयल यूनिसपुर ने किया कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
कुमारी शैलजा ने हमेशा निष्पक्ष, बेदाग व जनहित की राजनीति की है – अमित गोयल यूनिसपुर
तरावड़ी/संघोल टाइम्स/13 जून,2024(राजकुमार खुराना) – कांग्रेस नेता अमित गोयल यूनिसपुर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की नवनिर्वाचित सांसद कुमारी शैलजा का अम्बाला जाते हुए जी.टी.रोड तरावड़ी में उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं अमित गोयल यूनिसपुर ने कुमारी शैलजा की ऐतिहासिक जीत की उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता ने खुलकर कांग्रेस में विश्वास जताया है और कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने में विशेष भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने हमेशा निष्पक्ष, बेदाग व जनहित की राजनीति की है। समाज के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण भाव व ईमानदारी सभी को प्रभावित करती है। अपने पिता पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चौ. दलबीर सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए बहन शैलजा ने हमेशा जन कल्याणकारी कार्य किए हैं। इसी सोच व दृष्टिकोण के चलते लाखों लोग उनके मुरीद हैं।
=========================================
लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया : डा. मुनीश राणा
के पूर्व प्रदेश सचिव डा. मुनीश राणा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव से स्पष्ट हो गया है कि जनता भाजपा की नीतियों से काफी परेशान है। इसलिए जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। लगातार बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी, विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद और लचर कानून व्यवस्था से जनता बुरी तरह परेशान है। उन्होंने कहा कि देश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। जनता इस बात को समझ चुकी है कि कांग्रेस की नीतियां वास्तव में कल्याणकारी हैं। आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को नकारते हुए कांग्रेस में विश्वास जताएगी।
===========================================
