भाजपा शासित राज्यों में नीट-यूजी 2024 प्रतियोगी परीक्षाओं में अंकों के बदले रिश्वतखोरी के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए
चंडीगढ़/संघोल टाइम्स/हरमिंदर नागपाल/21जून,2024 – नीट-यूजी 2024 परीक्षा में अनियमितताओं, पेपर लीक और बढ़ा कर दिए गए अंक और ग्रेस अंक दिए जाने के गंभीर आरोपों पर अपना दर्द और पीड़ा व्यक्त करने के लिए
भाजपा और एनडीए सरकार की निंदा करते हुए, तख्तियां और बैनर उठाए दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज चंडीगढ़ में राजीव गांधी कांग्रेस भवन सैक्टर 35 के सामने एकत्र होकर भाजपा शासित राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और अंकों के बदले रिश्वतखोरी के खिलाफ नारे लगाए।
धरने में भाग लेने वालों में प्रमुख नेता पवन शर्मा, जतिन्दर भाटिया, मोहम्मद सादिक, राजीव कुमार मोदगिल, अच्छे लाल गौड़, जाहिद परवेज खान, यादवेंद्र मेहता, अनीता शर्मा, शीला फूल सिंह, तरुणा मेहता, विक्रम चोपड़ा, मुकेश कुमार, राहुल, आनंद स्वरूप वालिया, धर्मबीर, सुभाष पॉल, सोनिया जसवाल, अजय कुमार, राजदीप आडवाणी, सुरजीत ढिल्लों, मनोज लुबाना, सचिन गालव, संजीव गाबा, सुलेमान, नरेंद्र नंदी, सुखविंदर सिंह, रवि शाह, गुरचरण सिंह, बलविंदर कौर, मनोज कुमार, नरेश कुमार गोल्डी, अहमद अली, नेतराम, ओम लता, मनीष लांबा, मेरी स्टेला, धर्मवीर सिसोदिया, बी एन तिवारी, बीरेंद्र राय, राज कुमार शर्मा, नरेश पाल कौर और सुनील। धरने पर बैठे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दुख जताया कि केंद्र की तानाशाही और सांप्रदायिक एनडीए सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए भाजपा शासित राज्यों ने भी अब तक की स्वच्छ प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता को धूमिल कर युवाओं का प्रतियोगी पर से विश्वास ख़त्म कर दिया है । अब भाजपा शासित राज्य अब इन परीक्षाओं में खुलेआम तकनीकी गड़बड़ियों, कदाचार और परीक्षा केंद्रों में अनुचित साधनों के इस्तेमाल से ग्रस्त हैं। कांग्रेस के नेताओं ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अब सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले का संज्ञान ले लिया है और आश्वासन दिया है कि वे ऐसे भ्रष्ट आचरण के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करेंगे, जिसने लाखों महत्वाकांक्षी युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।
