डॉ. मीना गर्ग ग्लोबल चैंबर ऑफ कंज्यूमर राइट्स द्वारा अंतराष्ट्रीय आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
चंडीगढ़ के लिए गर्व की बात
चंडीगढ़/संघोल-टाइम्स/ब्यूरो/07जुलाई,2024- कल लेमन ट्री कन्वेंशन सेण्टर गुरुग्राम में ग्लोबल चैंबर ऑफ कंज्यूमर राइट्स द्वारा डॉ. मीना गर्ग को राष्ट्रीय नेतृत्व और योगदान उत्कृष्टता की श्रेणी में अंतराष्ट्रीय आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान सैंकड़ों नामांकनों में से डॉ सेनोरिटा जी (ट्रेड कमिश्नर,पश्चिमी लैटिन अमेरिकन-भारत क्षेत्र), श्री जॉर्जी चेयरमैन GCCR , एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा डॉ. गर्ग को अपने विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और उल्लेखनीय उपलब्धियाँ के लिए प्रदान किया गया।
चंडीगढ़ का परचम लहराते हुए एक बार फिर डॉ. गर्ग ने सुनहरे अक्षरों से अपना स्थान बनाते हुए आगे भी निरंतर समाजहित, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रोज़गार सृजन, खेल प्रोत्साहन में कार्य करते रहने की वचनबध्ता दोहराई और इस उपलब्धि को एक बेंचमार्क मानते हुए सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनते हुए अपने अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने की सीख दी।
