अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पंजाब के डेलिगेशन ने पंजाब में हिन्दु नेताओं को निजी सुरक्षा के लिए आर्मस लाइसेंस की मांग का ज्ञापन सौंपा – एडवोकेट विजय सिंह भारद्वाज
चंडीगढ़/खरड़/मोहाली/संघोल टाइम्स/केवल-भारती/
15/07/2024 : अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पंजाब का एक डेलिगेशन डी जी पी लॉ एंड आर्डर, श्री अर्पित शुकला आई पी एस से पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर 9 चंडीगढ़ में मिला। डेलिगेशन की अगुवाई एडवोकेट विजय सिंह भारद्वाज अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पंजाब ने की जिसमें श्री विजय कपूर कार्यकारी अध्यक्ष, श्री सुधीर कक्कड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष , श्री विमल कुमार मित्तल जी महामंत्री ( जनरल सेक्रेटरी ) और श्री मनोज नन्हा जी रहे।
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पंजाब ने मांग पत्र में मांग की है कि पंजाब में खालिस्तान के नाम पर दोबारा हिन्दू नेताओं पर जानलेवा हमले करके पंजाब में माहोल खराब करने का षड्यंत्र हो रहा है। हिन्दू नेताओं को जो पुलिस से सुरक्षा प्रदान की गई है वह उनको सुरक्षा नहीं कर पा रही। इस लिए हिन्दू नेताओं को आर्मस लाइसेंस दिए जाएं जिससे की वह मौके पर अपनी सुरक्षा कर सकें और समाज में सुरक्षा की भावना पैदा कर सके।
डी जी पी ने डेलिगेशन की बात बहुत ध्यान से सुनी और सभी एस एस पी से मिलकर जानकारी देने को कहा।
श्री विजय कपूर पटियाला से, श्री सुधीर कक्कड़ मोरिंडा से श्री विमल कुमार मित्तल धूरी से और श्री मनोज नन्हा जालंधर से डी जी पी से मिलने आए।
एडवोकेट विजय सिंह भारद्वाज
अध्यक्ष
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद
पंजाब
9877496459
