हरियाणा मागें हिसाब-दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, पदयात्रा को कांग्रेस भावी प्रत्याशियों ने लगाए फ्लेक्स बोर्ड
हांसी/संघोल-टाइम्स/मनमोहन-शर्मा/18जुलाई,2024 –
कांग्रेस द्वारा हरियाणा मागें हिसाब पद यात्रा को लेकर हल्का हांसी में स्वागत् को लेकर तैयारिया जोरों से चल रही हैं । यह जानकारी कांग्रेस पार्टी प्रदेश प्रवक्ता पंडित सुमन शर्मा ने दी । उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को कल पंचायती रामलीला सभागार, हांसी में पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पुत्र नव निवोर्चित रोहतक के सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, दोपहर 3 बजे हांसी में आ रहे है । यह पदयात्रा श्री काली देवी मन्दिर चौक से शुरू होकर अम्बडेकर चौक पर समापन होगा ।
इस पद यात्रा विधानसभा चुनाव से पूर्व निकाली जा रही हैं । इस पदयात्रा का लेकर कांग्रेस वर्करों में काफी उत्साह देखने को मिला हैं ।
इस बार कांग्रेस टिकट की दावेदारी में एक दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़ने का सपना ले रहे है । जिसको वे अपने समर्थकों सहित इस कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे । इस पदयात्रा का लेकर नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ फोटो के फ्लेक्स बोर्ड शहर में जहां से यह पदयात्रा गुजरेगी ।
कांग्रेस टिकट की दौड़ में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पिछलें विधान सभा में जजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक स्वः अमीर चन्द्र मक्कड़ के पोता राहुल मक्कड़, आजाद प्रत्याशी लड़ चुके है प्रेम मलिक, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पडित सुमन शर्मा, युवा नेता व समाजसेवी नरेश यादव, पिछड़े वर्ग का नेता योगेश उर्फ योगी, कांग्रेस नेता तेलूराम जागड़ा, नगर परिषद् के उपप्रधान व युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व मंत्री के पुत्र पवन गोयल व सत्यबाला मलिक, जय सिंह पाली, नामों की चर्चा शहर में हल्के की चोपालों पर चल रही है। ये सभी फिलहाल भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समर्थक माने जाते है । कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे शुरू कर दिया । सुत्रों का कहना हैं कि कांग्रेस जितने वाले प्रत्याशी को टिकट देगी ।
