शिरोमणि गायक सुरेंद्र शिंदा को समर्पित श्रधांजलि गीत के रिलीज़ समारोह – “किथे तुर गया यारा” में जुटे पंजाबी फिल्मों के दिग्गज
पंजाब की हेल्थ मिनिस्टर बलबीर कौर की रही विशेष उपस्थिति

चंडीगढ़/संघोल टाइम्स/ब्यूरो/26जुलाई,2024 – पंजाब कला भवन में शिरोमणि गायक सुरेंद्र शिंदा को समर्पित श्रधांजलि गीत के रिलीज़ समारोह *किथे तुर गया यारा* में जुटे पंजाबी फिल्मों के दिग्गजों में शामिल रहे
– राज गायक पदम श्री हंसराज हंस द्वारा गाये हुए गीत के लांच मौके पर , गुरप्रीत सिंह घुग्ग्गी , गुग्गु गिल पंजाब सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान, करमजीत अनमोल, युवराज़ हंस, पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक, बाबी बाजवा , गीतकार बाबू सिंह मान, हरप्रीत सेखों, प्रोड्यूसर तलविंदर सिंह नागरा, जसवंत सांडिल्य, मलकीत रौनी, राजा विर्क, सुनीता धीर, डॉली सिंह, जगतार जग्गा, बिल सिंह, सुखी बराड़, हैप्पी रायकोटी सहित अन्य कई फिल्मी कलाकार मौजूद रहे। इस मौके पर सुरिंदर शिंदा के बेटे मनिंदर शिंदा व सिमरन शिंदा मौजूद रहे ।
जट्ट जियोना मोड़, पुत्त जट्टां दे और ट्रक बलिये जैसे गानों के लिए लोकप्रिय शिरोमणि पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा की पहली बरसी पर उनको सभी दिग्गजों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी ।
इस मौके पर हंसराज हंस ने कहा कि किथे तुर गया यारा गीत के जरिये हम सबके दिलों में सदा बसे रहेंगे सुरेंद्र शिंदा।
गीतकार हरप्रीत सेखों ने कहा कि पंजाबी गीतों को आवाज देने वाले लोकगायक सुरिंदर शिंदा की रूहानी आवाज सदा के लिए खामोश तो हो गई पर उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी।
शुक्रवार को *किथे तुर गया यारा*
गीत 26 जुलाई को विश्वभर में वाइटल रिकार्ड्स पर रिलीज़ हो गया ।
हरप्रीत सिंह सेखों द्वारा लिखे गए गीत किथे तुर गयां यारा को बाबू सिंह मान का आशीर्वाद , वीडियो डायरेक्शन बॉबी बाजवा , प्रोडक्शन तलविंदर सिंह नागरा , संगीत गुरमीत सिंह द्वारा दिया गया है।
