हैदराबादी बिरियानी के विरोध में शिवसेना फरीदकोट ने एडीसी और एसएसपी को सौंपा मांग पत्र – संचालक मुस्लिम होने के नाते हलाल मीट बेचते हैं
जिला प्रधान संदीप लूंबा ने हैदराबादी बिरयानी बेचने वालों पर गे-मांस मिलावट करने की जताई शंका
जैतो/संघोल-टाइम्स/06अगस्त,2024(रघुनंदन पराशर) – बाहरी राज्यों से पंजाब आकर बसे एक मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा प्रदेश के सभी शहरों में विभिन्न ब्रांडों के नाम से खोली जा रही नॉन-वेज बिरयानी की दुकानों को लेकर शिव सेना श्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यु बी टी) ने कई आशंकाओं के चलते आज जिला प्रदेश संगठन मंत्री पवन वधवा और जिला प्रधान फरीदकोट संदीप लूँबा की अगवाई में शिव सैनिकों ने जिला के नव नियुक्त एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन और एडीसी जगजीत सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि तुरंत जल्द से जल्द ऐसी सभी बिरयानी की दुकानों पर निष्पक्षता से जांच के आदेश दिए जाएं और जितनी भी ऐसी दुकान है उन पर हलाल लिखने के हुक्म दिए जाएं ताकि खाने वालों को भी पता चल सके। जिला प्रधान संदीप लूंबा ने चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आजकल हरेक शहर में हैदराबादी बिरयानी, मुरादाबादी बिरयानी के अलावा शामा, जाफिया, राफिया इत्यादि कई नामों से मीट की दुकानें बड़े पैमाने पर खुल रही हैं, जिनके संचालक मुस्लिम होने के नाते हलाल मीट बेचते हैं। जबकि हिन्दू समाज में झटका मीट खाने का – प्रचलन है। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हलाल मीट की सभी दुकानों के बाहर मालिक के नाम सहित हलाल मीट के बोर्ड लगवाये जायें ताकि गैर मुस्लिमों को इसका पता हो और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत न हों। इसके अलावा प्रवासी लोगों की उक्त दुकानों के स्टाफ की बैकग्राऊंड की जांच पुलिस वैरीफिकेशन के जरिये करवाने की मांग की गई है और साथ ही दुकानों की रसोई में सी.सी.टी.वी कैमरे लगवाने, परोसे जाने वाले भोजन की निश्चित अंतराल पर जांच करवाने की मांग भी ज्ञापन पत्र में की गई है। लुंबा के अनुसार यह सभी दुकानें बाजार मुल्य से बहुत अधिक किराये पर लिये जाने की बात भी चर्चा का विषय है अत इसकी भी गहनता से जांच करवाने और किसी भी सूरत में बीफ की बिक्री न होने देने की मांग भी उन्होंने पंजाब प्रधान योगराज शर्मा के निर्देशानुसार ज्ञापन पत्र में स्थानीय प्रशासन से की है। इस मौके जिला प्रधान संदीप लूंबा जिला प्रदेश के संगठन मंत्री पवन वधवा फरीदकोट के युवा नेता राजीव खन्ना वीरू, अनु कूमार , हर्ष कुमार मोनू लुंबा , अमन डीका साहिल कुमार विशाल कुमार और वरुण कुमार हाजिर थे
।
