चंडीगढ़/संघोल टाइम्स/ब्यूरो/07अगस्त – पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी अनुसार मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है, वहीं इसके साथ-साथ अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब में कुछ दिनों से बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है व ज्यादातर जिलों में 33 से 38 डिग्री तापमान चल रहा है व भीषण गर्मी से लोगों ने राहत ली है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए यैलो अलर्ट के बाद कुछ जिलों के लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। दूसरी और राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट जिले में 38.1. सैल्सियश दर्ज किया गया है।
