मुख्यमंत्री ने पंचकुला वासियों को 315 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
सेक्टर-32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी का किया शिलान्यास
दोनों परियोजनाएं हरियाणा की प्रगति के साथ-साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार
Chandigarh/SANGHOL-TIMES/NAGPAL/12अगस्त, 2024- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूलावासियों को लगभग 315 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए आज सेक्टर-32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंजस्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं पंचकूला के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिन दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है वह युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेंगी।
उन्होंने कहा कि 13.75 एकड़ भूमि पर स्थापित होने वाली इस विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज का निर्माण लगभग 150 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा और यह आगामी दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगी। 10 एकड़ भूमि पर स्थापित होने वाले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी का निर्माण लगभग 165 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा और यह आगामी तीन वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा।
हरियाणा के साथ लगते पंजाब और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी शूटिंग रेंज में कर सकेंगे अभ्यास
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज युवा परम्परागत खेलों के साथ-साथ अन्य खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज में शूटिंग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे, जो प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटी मनु भाकर और बेटे सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलम्पिंक में शूटिंग में ही पदक जीतकर देश का नाम विश्व भर में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा के अन्य क्षेत्रों और हरियाणा के साथ लगते पंजाब और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भी इस शूटिंग रेंज में अभ्यास कर सकेंगे।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश वर्ष 2023-24 में किया आरम्भ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में स्थापित होने वाला स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रौद्योगिकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन संस्थान होगा। इस राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश वर्ष 2023-24 में आरम्भ कर दिया गया था तथा विद्यार्थियों की कक्षाएं राजकीय बहुतकनीकी सेक्टर-26 के परिसर में 90 विद्यार्थियों के साथ शुरू की थी। इस वर्ष से संस्थान में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के कोर्सिज जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन में 180 विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमताओं के साथ आरम्भ किया जा रहा है।
हमारी सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
उन्होंने कहा कि इस काॅलेज में छात्रों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान और कौशल प्रदान किया जाएगा। जिससे वो उद्योग की मांगों को पूरा कर सकेंगे और राज्य एवं देश के विकास में योगदान देंगे। हमारी सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे हमारे युवा ना केवल रोजगार प्राप्त करेंगे बल्कि उद्यमी भी बनेंगे। बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षित करने के लिए प्रयासों के तहत सरकार द्वारा हरियाणा में राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न संस्थाओं की स्थापना की गई है। जिसमें पंचकूला में निफट, उमरी कुरूक्षेत्र में एनआईडी, महाज्ञानी ऋषि अष्टावक्र केन्द्र (बोलने और सुनने में अक्षम छात्रों के लिए) जो कि उत्तर भारत में पहला
