विधानसभा के आम चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
पानीपत की सभी चारों सीटो पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने की जीत हासिल
पानीपत/SANGHOL-TIMES/(जगदीश बीका)08.10.2024 – उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए अधिकारियों व जनता का आभार प्रकट करते हुए बताया कि विधानसभा 2024 के आम चुनाव की मतगणना का कार्य मंगलवार को आर्य पीजी कॉलेज में संपन्न हुआ।
विधानसभा चुनाव में परिणामो में पानीपत ग्रामीण 24 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महीपाल ढांडा ने 100881 मत प्राप्त कर जीत हासिल की तथा दुसरे स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सचिन कुण्डू को 50673 मत मिले।
पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र 25 की से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद विज ने 81266 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, दुसरे स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी वरिन्द्र कुमार शाह को 45706 मत मिले।
समालखा विधानसभा क्षेत्र 26 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनमोहन भड़ाना ने 80950 मत प्राप्त कर जीत हासिल की व दुसरे स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार धर्म सिंह छौक्कर को 61610 मत मिले प्राप्त हुए।
इसराना विधानसभा क्षेत्र 27 सुरक्षित से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्णलाल पंवार को 67177 मत प्राप्त कर जीत हासिल की दुसरे स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर सिंह बाल्मिकी को 53277 मत प्राप्त हुए।
