कुरुक्षेत्र/SANGHOL-TIMES(अजय शर्मा )09.10.2024 – कांग्रेस हाईकमान ने एक नेता की बातों में आकर कांग्रेस को हरियाणा की सत्ता से दूर किया। एक भी कुशल नेता की बात ना मानी जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ा और पार्टी को भी बहुत नुकसान हुआ। केन्द्रीय नेतृत्व जातीय समीकरण व हरियाणा के दिग्गज नेतागण राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा की रणनीति को ध्यान में रखते तो ये जो नौबत आज हुई है वो ना होती। बवेजा ने कहा कि दोनों नेता हर जाति और समाज के हरमन प्यारे है और हरियाणा की जनता इनको सता की बागडोर सोपना चाह रही थी। ऐसा ना होने पर अपना मन टिकट वितरण के बाद ही बदल लिया। आम जनता भाजपा के कुशासन से दु:खी थी परन्तु उनके मनचाहे नेताओं के हाथ में कमान होने से अपना रोष प्रकट किया। यदि अब भी हरियाणा की कमान सही हाथों नहीं सौंपी और संगठन ना बनाया गया तो आने वाले प्रदेशों के चुनाव में भी हार का मुंह कांग्रेस पार्टी को देखना पड़ सकता है। जातीय समीकरण को ध्यान में रख कर के हरियाणा कांग्रेस का गठन तुरंत प्रभाव से किया जाए। बवेजा ने कहा कि हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को कभी बहुमत नही मिला है। वर्ष 2009 में 40 सीटें, वर्ष 2014 में 15 सीटें, वर्ष 2019 में 31 सीटें व वर्ष 2024 में पार्टी के 37 सीटें मिली है।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा
