राष्ट्रपति आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी
….
Delhi/SANGHOL-TIMES/Bureau//24 जनवरी, 2025- राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल (25 जनवरी, 2025) गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और इसके उपरांत अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9 बजकर 30 मिनट से क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रारूप प्रसारित करेगा।
….
….
….
