जैतो पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 100 ग्राम हैरोइन की बरामद
जैतो/संघोल-टाइम्स/26-अगस्त,2024(रघुनंदन पराशर) – डाॅ. प्रज्ञा जैन आई.पी.एस.एस.एस.पी. फरीदकोट के नेतृत्व में जिला फरीदकोट पुलिस लगातार नशा तस्करों और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जसमीत सिंह साहीवाल एस.पी. (जांच) फरीदकोट के निर्देशों के तहत, सुखदीप सिंह डी.एस.पी. जैतो के मार्गदर्शन में, इंस्पैक्टर राजेश कुमार, प्रमुख पुलिस स्टेशन जैतो की देखरेख में, 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 100 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। डी.एस.पी. जैतो सुखदीप सिंह ने आज प्रैस कांफ्रेंस में बताया कि 25 अगस्त को सी.आई.ए.स्टाफ जैतो की टीम पुल सुआ कोटकपुरा रोड जैतो पर संदिग्ध लोगों की चैकिंग कर रहा था, तभी डेलियावाली वाईपास की तरफ से 2 मौने नौजवान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र राज सिंह और शिवराज सिंह उर्फ लक्की वजीर सिंह निवासी गली नंबर 10 खंबा चहल फाटक जीवन नगर फरीदकोट पैदल आते दिखे।जिनकी जब मौके पर चैकिंग की गई तो मनप्रीत सिंह मनी की बायीं जेब से 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जिस पर मुकदमा नंबर 124 दिनांक 25 अगस्त 2024 ए/डी 21 बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना जैतो पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।नशे के खिलाफ चल रही इस जंग में फरीदकोट पुलिस जनता के सहयोग से अपने लक्ष्य में सफलता हासिल कर रही है। जिला फरीदकोट पुलिस सभी लोगों से अपील करती है कि वे पुलिस को अधिक से अधिक सहयोग दें ताकि वे अपने समाज को नशा मुक्त बना सकें।
कैप्शन – डी.एस.पी. जैतो सुखदीप सिंह जानकारी देते हुए उनके साथ राजेश कुमार मुख्य थाना प्रभारी अन्य कर्मचारी । (पराशर)
फोटो- 26 Fdk Prashar Jaito file no 1
