SangholTimes/04.07.2022/चंडीगढ़ : . पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। खबर है कि गौरव यादव को पंजाब का नया डी.जी.पी. लगाया गया है । पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। बता दें कि गौरव यादव 1992 के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जिन्हें अब पंजाब का नया डी.जी.पी. लगाया गया है। खबर के मुताबिक मौजूदा डी.जी.पी. वी.के. भांवरा 2 महीने की छुट्टी पर जा रहे हैं और इसी स्थिति को देखते हुए गौरव यादव को पंजाब की कमान सौंपी गई है।