
भाजपा विकास के मुद्दों पर और केंद्र सरकार की चलाई जन कल्याण की स्कीमो को लेकर दुबारा हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आएगी – डॉ. राजेश कश्यप प्रत्याशी भाजपा,सोलन
SangholTimes/सोलन/हिमाचलप्रदेश/21.10.2022/(विनीतसिंह)
आज दिनांक 21.10.2022 को विधान सभा के चुनाव के प्रत्याशी भाजपा के उम्मीदवार डाॅ. राजेश कश्यप अपने लाव लश्कर और कार्यकर्ताओं की सेना के साथ पूरे गाजे बाजे के साथ भाजपा के सह प्रभारी श्री संजय टंडन, भाजपा नेत्री महिला मोर्चा सुश्री रश्मि जी व प्रदेश के भाजपा के मण्डलाध्यक्ष श्री मदन लाल ठाकुर की अध्यक्षता में आज नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ. कश्यप ने कहा कि भाजपा दुबारा हिमाचल प्रदेश में विकास के मुद्दों पर और केंद्र सरकार की चलाई जन कल्याण की स्कीमो को लेकर भाजपा दुबारा वर्चस्व बनायेगी और सत्ता में आएगी ।