एक्सेस बैक की बान्सेपुर मुल्लांपुर गरीबदास शाखा में करोड़ों का घोटाला – लोगों को धोखा देकर मैनेजर फरार हो गया
Sanghol Times/नयागांव/जे के बत्ता/14.02.24 –
एक्सेस बैंक की न्यू चंडीगढ़ के गांव बांसेपुर मुल्लांपुर गरीबदास शाखा में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। लोगों के खाते खाली कर बैंक मैनेजर वाहां से फरार हो गया है. लोगों ने शाखा के बाहर प्रदर्शन कर अपने जमा राशी तथा न्याय की मांग की. जानकारी के मुताबिक मैनेजर द्वारा बैंक के बड़ी संख्या में ग्राहकों के खाते से करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर बड़ा घोटाला किया गया है. मौके पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस पार्टी ने लोगों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है. लोग सुबह से ही बैंक के सामने जुटने लगे थे, जब उन्हें पता चला कि मैनेजर ने बड़ा घोटाला किया है. लोगों का कहना है कि बैंक मैनेजर उनके करोड़ों रुपये लेकर भाग गया है. उनके सभी बैंक खातों से भारी रकम निकाली गई है। जिनमें से कुछ लोगों के मोबाइल फोन पर मैसेज आया है और कई लोगों को तो मैसेज भी नहीं आया है. जब वे बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकाला तो इसका पता चला। मुल्लांपुर गरीबदास थाने की पुलिस पार्टी ने मौके पर मौजूद लोगों और बैंक के अन्य स्टाफ सदस्यों से बात की। थाना मुल्लांपुर के मुख्य थाना प्रभारी सिमरनजीत सिंह ने बात करते हुए बताया कि लोगों के मुताबिक एक्सिस बैंक के मैनेजर ने इन लोगों से लाखों रुपये जमा राशी की धोखाधड़ी की है। जिसके संबंध में अभी जाँच की जा रही है।
