एसटीएफ ने 66 किलो अफीम समेत 2 तस्करों को किया काबू
स्कॉर्पियो कार में कपड़ों के बीच छिपाई,:-पुलिस उच्चाधिकारी
Sanghol Times/लुधियाना/16 फरवरी,2024(शेखर वर्मा संदीप वर्मा) – लुधियाना में STF की टीम ने दो नशा तस्करों को दबोचा है। बदमाशों से पुलिस ने 66 किलो अफीम बरामद की है। पिछले कई वर्षों से ये तस्कर पंजाब के विभिन्न शहरों में नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहे है। ड्रग तस्करों को ट्रेप लगा टीम ने नाकाबंदी दौरान काबू किया है।
(कपड़ों के बीच छिपाई थी अफीम)
जानकारी देते हुए STF के AIG स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि इंचार्ज हरबंस सिंह को गुप्त सूचना थी कि दो नशा तस्कर स्कॉर्पियो कार में अफीम की तस्करी करने आ रहे है। पुलिस ने तस्करों को दोराहा से साहनेवाल के बीच रास्ते नाकाबंदी करके घेरा। आरोपियों की कार को जब चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने भागने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों तस्करों को काबू कर लिया। आरोपियों ने कपड़ों के बीच अफीम छिपाई हुई थी।
(दोनों तस्कर खुद भी अफीम का नशा करते)
नशा तस्करों की पहचान गुरदेव सिंह (40) निवासी बुडीजाम उड़ीसा और तजिंद्र सिंह निवासी अगवाड़ डाला निवासी जगराओं के रुप में हुई है। दोनों तस्कर झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे।
आरोपी गुरदेव सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह गाड़ियां खरीदने और बेचने का काम करता है। वह पिछले 5 साल से अफीम तस्करी के कारोबार में संलिप्त है। गुरदेव खुद भी अफीम का नशा करता है।
(पिछले 4 साल से कर रहे तस्करी)
आरोपी तजिंद्र सिंह ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। वह पिछले 4 साल से अफीम तस्करी करता है। लुधियाना में उसने किसी को अफीम की डिलीवरी देनी थी। आरोपी ने बताया कि वह बनारस के धीरज कुमार से 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से अफीम खरीद कर लाता है। वह अपने ग्राहकों को करीब 2 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से अफीम सप्लाई करता है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। महानगर में वह किस व्यक्ति को इतनी बड़ी खेप डिलीवर करने आए थे उसके बारे पता कर खुलासा किया जाएगा।
