पंजाब में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत
संघोल टाइम्स/संगरूर/20मार्च,2024/दलजीत कौर/भवानीगढ़: संगरूर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की रात गुजरान गांव में चारों ने एक साथ शराब पी, आज बुधवार की सुबह वे उठे ही नहीं। दिड़बा पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिए जाएंगे। मृतकों की पहचान भोला सिंह (50), निर्मल सिंह (42), प्रीत सिंह (42) और जगजीत सिंह (30) के रूप में की गई है।
दिरबा पुलिस स्टेशन के मुताबिक, रात में शराब पीने के बाद चारों सो गए। सुबह जब वह नहीं उठे तो परिवार के लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया। बेहोश देख परिजन चारों को डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक चारों ने गांव में बिकने वाली शराब ही पी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।. घटना को लेकर पूरा प्रशासन सतर्क हो गया है।
