राजनीतिक दल पंजाब किसान दल ने भारतीय जनता पार्टी पंजाब में शामिल होने की घोषणा की
भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसानों की पक्षधर है- रंजीत सरां
भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पंजाब किसान दल के साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के फैसले का किया स्वागत।
Sanghol Times/Harminder Nagpal/चंडीगढ़/18 मार्च, 2024 – भारतीय जनता पार्टी पंजाब को उस समय और अधिक मजबूती मिल गई जब आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में राजनीतिक दल पंजाब किसान दल के अध्यक्ष रणजीत सिंह अपने पदाधिकारियों तथा साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। गौरतलब है कि पंजाब किसान दल ने पिछला विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव जालंधर में लड़ा था।
पंजाब किसान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह सरां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की किसान समर्थक विकास के प्रभाव के कारण हमने अपने संगठन पंजाब किसान दल का भाजपा में विलय करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। सरां ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए किसान हितैषी पार्टी के नीतिगत कार्यक्रम के तहत किसानों को खुशहाल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं की मिलीभगत से प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी तथा उनकी सरकार को जानबूझकर बदनाम कर रहे हैं। कम्युनिस्ट प्रचार करके एक योजना के तहत किसानों को गुमराह कर रहा है।
सरां ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कंठ की प्रेरणा से पंजाब किसान दल के नेता अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया और हम पार्टी में शामिल होकर बेहद खुश हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब किसान दल के अध्यक्ष रणजीत सिंह सहित पदाधिकारियों की भागीदारी का स्वागत किया और कहा कि सभी को उचित सम्मान दिया जाएगा। पार्टी में पंजाब किसान दल के नेता अध्यक्ष रणजीत सिंह सरां, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, महासचिव गुरमेल सिंह, परमीदर वसीं, राज्य सलाहकार बलविंदर कुमार और उनके सैकड़ों साथि भाजपा परिवार में शामिल हुए।
