लदरौर में दस टैंकों के निर्माण पर खर्च होंगे 4.200 करोड़ रूपए।
लदरौर कलां और कड़ोहता में 1-1 लाख लीटर ओवर हैड़ लीटर के टैंक का कार्य पूरा
सात ओवर हैड़ व तीन भूमिगत टैंक के बनने से दूर होगी नलों में कम प्रेशर से पानी आने की समस्या

संघोल टाइम्स/अनुराग रांगड़ा/
भोरंज/09 जून,2024 –
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के जल शक्ति विभाग के लदरौर उपमंडल में सात ओवर हैड़ व तीन भूमिगत टैंकों को निर्माण कार्य छह माह में पूरा होगा। इसके निर्माण पर 4.200 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इन टैंकों के बनने से जहां पानी के संग्रहण की क्षमता बढ़ेगी, वहीं नलों में कम प्रेशर से पानी आने की समस्या का दूर होगी।
जानकारी के अनुसार झरलोग पंचायत के लदरौर कलां व कडोहता में एक-एक लाख लीटर क्षमता के ओवर हैड़ टैंक का निर्माण कार्य जल शक्ति विभाग ने पूर्ण कर लिया है और इनकी टैस्टिंग भी सफल रही है। इसके अलावा भकेड़ा पंचायत के गदडू व े मनोह में भी 1-1 लाख लीटर क्षमता के ओवर हैड टैंक का निर्माण कार्य जारी है। इसी तरह पटटा, जख्योल में 50-50 हजार लीटर और बाड़ी चौक में 60 हजार लीटर क्षमता के ओवर हैड टैंक का निर्माण होगा। इसके अलावा दशमल, फाफन और धसमाईं में 50-50 हजार लीटर क्षमता के भूमिगत टैंकों को निर्माण होगा। इन टैंकों के बनने से झरलोग, पटटा, खरवाड़, भौंखर, कड़ोहता व भकेड़ा पंचायत के हजारों उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। जल शक्ति विभाग ने सभी टैंकों का निर्माण कार्य छह माह मं पूरा करने का लक्ष्य रखा है। झरलोग पंचायत पूर्व प्रधान नरेश ठाकुर, उप प्रधान अरूण ठाकुर, भौंखर पंचायत उप प्रधान नवीन ठाकुर, कड़ोहता पंचायत के पूर्व उप प्रधान विरेंद्र डोगरा, भकेडा पंचायत प्रधान कमलेश कुमार, उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य अजीत सिंह का कहना है कि नए टैंकों के निर्माण के पानी की समस्या दूर होगी तथा नलों में फुल प्रेशर से पानी आएगा।
………भोरंज विस में पानी की समस्या कई सालों से जारी है। इस समस्या के स्थाई हल के लिए पूर्व में कोई कार्य नहीं किया गया है। जल शक्ति विभाग उप मंडल लदरौर की प्रपोजल पर सात ओवर हैड़ व तीन भूमिगत टैंकों का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस पर करीब 4.200 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
….. सुरेश कुमार भोरंज विधायक।
