जसविंदर कौर को अध्यक्ष और बाबू लाल अरोड़ा को मानवाधिकार मंच मेडिकल सेल का चेयरमैन बनाया गया – डॉ. खेड़ा
मोहाली/SANGHOL-TIMES/JAGMEET-SINGH/18JULY, 2024 – मानवाधिकार मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष मुख्त्यार सिंह पुआर के नेतृत्व में सेक्टर 63 फेस 11 में आयोजित की गई । जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जसवंत सिंह खेड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग मैडम प्रितपाल कौर, अमरजीत सिंह विरक चेयरमैन एंटी क्राइम सेल पंजाब और रमनजीत कौर सचिव महिला विंग पंजाब विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर संगठन की ओर से कुछ नई नियुक्तियां की गईं, जिनमें जसविंदर कौर को जिला अध्यक्ष वुमन विंग मोहाली और बाबू लाल अरोड़ा को चेयरमैन मेडिकल सेल चंडीगढ़ के पद पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. खेड़ा ने कहा कि देश में समाज को केंद्र में रखकर विभिन्न मुद्दों पर काम करने की सख्त जरूरत है क्योंकि आज आम जनता को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की बहुत जरूरत है। युवा पीढ़ी को उनके वास्तविक अधिकारों से अवगत कराने की नितांत आवश्यकता है। भविष्य का वास्तविक ज्ञान न होने के कारण युवा वर्ग वास्तविक मार्ग से भटक रहा है। नये पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने हमें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे हम पूरी ईमानदारी व कर्मठता के साथ निभायेंगे। अन्य में गुरपाल सिंह चेयरमैन, रमला सूद, जीवन कुमार बालू, डिकस्टा पाल, मनदीप कौर, स्वर्ण सिंह, इंदरजीत सिंह, जसमेल सिंह, मनदीप सिंह, रमनजीत सिंह, दर्शन सिंह, अमनजीत कौर, काजल रानी, तलविंदर सिंह, सहजदीप सिंह खेड़ा शामिल थे। बैठक को चरणजीत सिंह व बलवीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
