मोरिंडा/SANGHOL-TIMES/राधेश्याम शर्मा15 OCT., 2024 – दिवाली के त्यौहार के चलते शहर के साथ-साथ पूरे इलाके में भारी संख्या में मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। वही फास्ट फूड की रेडियो और दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है। लेकिन इस सामान को तैयार करने के लिए कौन से कलर और घी तेल आदि का इस्तेमाल हो रहा है। इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। सोशल मीडिया पर भी मिलावट को लेकर बहुत सी वीडियो चल रही है। शहर में डायरिया जैसी बीमारी की दस्तक देने के बावजूद भी सेहत विभाग नहीं जाग रहा। शहर में हर रोज भारी संख्या में फास्ट फूड की रेहडीया लगती हैं और लोग भी बड़े स्वाद के साथ खाते हैं । लेकिन यह सामान कैसे तैयार किया जाता है और कौन से मसाले और घी इत्यादि का इस्तेमाल किया जाता है इस बारे में लोग अनजान है। मिठाइयों में भी कौन से रंग इस्तेमाल किया जा रहे हैं इसकी भी कोई खबर नहीं। इन सब बातों के बावजूद भी सेहत विभाग के लोग कोई चेकिंग नहीं कर रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह लोग बिना किसी डर के यह सामान बेच रहे हैं। और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वह इन खाने वाले पदार्थ की जांच करें। और इन्हें बनाने के लिए जो भी घी तेल इत्यादि इस्तेमाल किया जाता है उसकी भी चेकिंग करें।
