महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस है प्रतिबद्ध
चंडीगढ़/संघोल-टाइम्स/केवल-भारती/09Dec.,2024- आज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने चंडीगढ़ में “नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह के साथ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की । यह कार्यक्रम भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमति अलका लांबा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  जिसमे चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की भी  विशेष रूप सें मौजूद रहे। कार्यक्रम में इनके अलावा अच्छेलाल महासचिव चंडीगढ़ कांग्रेस, चण्डीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नंदिता हुड्डा और महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री
सुमन लता वैद , ममता राणा, माया देवी, उर्वशी , मीना दुग्गल, कविता, रेणु चौधरी, गीता , पम्मी देवी, अमरजीत, ललिता ,संगीता आदि मौजूद थे। 
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्षा नंदिता हुडा ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य हाल ही में महिला कांग्रेस से जुड़ी सभी महिलाओं का सम्मान और आभार व्यक्त करना तथा आधी आबादी को उनके हकों और हितों के बारे में जागरूक करना था। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि महिला सशक्तिकरण  के लिए ज़रूरी है कि महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी बढ़े । समाज की हर इकाई  को इसके लिए प्रतिबद्ध  होकर एक ऐसा वातावरण  बनाना होगा जिसमें महिलाओं के साथ भेदभाव  ना हो ।और इसके लिए  हमें यह  भी सुनिश्चित करना होगा की संविधान में दिए गए अधिकार सशक्त तरीके से लागू हों  ताकि  महिलाओं को इन अधिकारों का पूरा लाभ मिले।
आल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्षा अलका लांबा  ने कहा कि हम महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी निरंतर कोशिशों को जारी रखते हुए, एक समावेशी और समान अवसरों वाला वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के साथ अन्याय ना हो इसलिए   अखिल भारतीय महिला कांग्रेस  सभी बहनों की एक बुलंद आवाज़ बनकर हमेशा उनके हक़ और अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी।
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है क्योंकि कांग्रेस का दृढ़ विश्वास है कि जब तक महिलाओं को समान अवसर और सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक समाज का विकास अधूरा है। कार्यक्रम में सभी महिला प्रतिभागियों को सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए कहा गया और इस अवसर पर सभी महिलाओं को एक सदस्यता किट भी वितरित की गई ।
