![](https://www.sangholtimesnews.com/wp-content/uploads/2023/06/Screenshot_2023-06-22-00-34-28-304_com.google.android.gm2_-1024x474.jpg)
चंडीगढ़ हरियावल वाटिका में योग का आयोजन किया गया
चंडीगढ़/Harminder Nagpal/21.06.2023 – 21 जून विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर आशीष सर्विस स्टेशन सेक्टर 42 में स्थित हरियावल वाटिका में योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षिका सुश्री गरिमा शर्मा ने सभी को योग के महत्व को बताते हुए बहुत ही सरलता और सहजता के साथ योगासन एवं प्राणायाम कराएं। इस अवसर पर चंडीगढ़ महानगर के हरियावल संयोजक प्रभुनाथ शाही ने योग की व्यवहारिकता का दैनिक जीवन में उपयोग की चर्चा करते हुए पर्यावरण एवं योग के अन्योनाश्रय संबंध को बताएं। शाही ने बताया कि योग हमें जीवन में निरोग रहने के लिए जरूरी है और योग करने के लिए हमे सुरक्षित पर्यावरण जरूरी है। अतः हमें अपने आसपास पौधों को लगाने और बचाने पर जोर देना चाहिए जिससे योगाभ्यास के लिए उचित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में योग प्रेमी, हरिया वल कार्यकर्ता और समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्टेशन की संचालिका श्रीमती ममता पूरी एवं नरेश पुरी ने इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद किए और आशीष पुरी ने बताया कि आशीष सर्विस स्टेशन आगे भी जनहित में बढ़ चढ़कर काम करता रहेगा।