लुधियाना जीआरपी पुलिस ने पकड़ा झारखंड का तस्कर: 15 किलो अफीम बरामद; पहले भी 7-8 शहरों में सप्लाई कर चुका था नशा
Sanghol Times/लुधियाना 21 फरवरी,2024(शेखर वर्मा संदीप वर्मा)
लुधियाना में जीआरपी पुलिस ने 15 किलो अफीम सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर नक्सली इलाका झारखंड से अफीम लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करता था। आरोपी ने फगवाड़ा में अफीम सप्लाई करनी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
जानकारी देते हुए ए आई जी रेलवे अमनप्रीत सिंह घुम्मन और एसपी बलराम राणा ने कहा कि आरोपी पहले 7 से 8 बार अलग-अलग शहरों में अफीम की सप्लाई कर चुका है। इस बार तस्कर ने फगवाड़ा में अफीम सप्लाई करनी थी। आरोपी की पहचान सत्यादेव तीरू निवासी गांव ईंठे, जिला खूंठी, झारखंड के रूप में हुई है।
(प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 से काबू किया तस्कर)
जीआरपी सीआई ए रेलवे के इंचार्ज पलविंदर सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना मिली कि नशा तस्कर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर अफीम लेकर किसी ट्रेन से उतरा है। आरोपी को जब चेकिंग के लिए रोका तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन तस्कर को ट्रैप लगा होने के कारण पकड़ लिया। आरोपी के पास काला बैग था, जिसकी तलाशी ली तो बैग से अफीम बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह पहले भी कई बार अफीम की तस्करी कर चुका है। आरोपी 1 लाख रुपए प्रति किलो अफीम लाकर आगे डेढ़ लाख रुपए प्रति किलो बेचता था। फिलहाल आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
