हरियाणा सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह से विफल सिद्ध हुई है – बजरंग गर्ग
हरियाणा में ऐसे ही अपराध बढ़ता रहा तो प्रदेश का व्यापारी व उद्योगपति प्रदेश से पलायन कर जाएगा- बजरंग गर्ग
हरियाणा/हिसार/संघोल टाइम्स(राजेश सलूजा)26जून, 2024 – अपराधियों द्वारा भीम ऑटो मोबाइल ऑटो मार्केट दुकान नंबर 20-21 पर टेलीफोन पर 2 करोड रुपए की फिरौती मांगने से व्यापारियों में भय का माहौल है। पीड़ित व्यापारी ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग से उनके निवास स्थान पर मिले और सारी घटनाक्रम की जानकारी दी। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने ऑटो मार्केट में पहुंचकर व्यापारियों की मीटिंग दी और श्री गर्ग ने कहा कि हिसार ही नहीं पूरे हरियाणा में लगातार व्यापारी व उद्योगपतियों से फिरौती मांगी जा रही है जबकि हिसार में महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग करके 5 करोड रुपए व एक व्यापारी से 50 लाख रुपए। इसी प्रकार करनाल, रोहतक, गोहाना, पानीपत, सिरसा, जींद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, कैथल आदि जगहों पर फिरौती मांगी गई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता साथ लूटपाट, अपहरण, हत्या व फिरौतियों की वारदात नहीं होती है। हरियाणा सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह से विफल सिद्ध हुई है। आज प्रदेश का व्यापारी, उद्योगपति व हर नागरिक भय के साए में जी रहा है। आज क्राईम के मामले में हरियाणा नंबर वन पर है। आज हरियाणा में व्यापारी, उद्योगपति तो क्या बहन-बेटियां तक सुरक्षित नहीं है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार पूरी तरह से सुस्त है और हरियाणा में अपराधी चुस्त है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में ऐसे ही अपराध बढ़ता रहा तो प्रदेश का व्यापारी व उद्योगपति प्रदेश से पलायन कर जाएगा। पहले भी भय के कारण काफी व्यापारी हरियाणा से पलायन कर चुके हैं। सरकार को व्यापारी व आम जनता की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए और अपराधियों का पक्का इलाज करना चाहिए ताकि कोई भी अपराधी हरियाणा में अपराध करने की हिम्मत ना कर सके। अपराध को रोकने के लिए व्यापार मंडल पूरी तरह से सरकार के साथ है।28 जून को ऑटो मार्केट, फेस 1, 2 व 3 पूर्ण रूप से बंद रहेगी जिसमें लगभग 30000 मिस्त्री व व्यापारी हर रोज अपना व्यापार करते हैं।
इस अवसर पर पीड़ित व्यापारी किट्टू बंसल, वरिष्ठ नेता छत्रपाल सोनी, नरेश सिंगल, कृष्ण बंसल, गोपाल बंसल, अशोक बंसल, रामेश वत्स, हंसराज नारंग, दिनेश लोहिया, निरंजन गोयल, राहुल गर्ग, मोहित बंसल अजीतपुरिया, सुरेश शर्मा हरि सिंह बेनीवाल, वेद रावल, सुभाष कटारिया, संजय हैदवाला, बजरंग सिंगल, पृथ्वी सैनी, पवन बंसल आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।
