केवल पेड़ पोधे ही हमें हर बीमारी से निजात दिला सकते है: निफा टीम घरौंडा
ईश्वर का दिया हुआ सबसे बड़ा सुख है निरोगी काया – जितेंद्र राणा
निफा घरौंडा ने पोधरोपण कर दिया जागरूकता का संदेश
घरौंडा/संघोल-टाइम्स/05जुलाई,2024/प्रवीण कौशिक –
शुक्रवार को निफा की शाखा घरौंडा द्वारा आरएलएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 50 पौधे रोपित कर निफा के गो ग्रीन प्रोजेक्ट 2024 के तहत पोधारोपण का कार्य किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर जितेंद्र राणा,स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी और निफा घरौंडा के सदस्यों ने पेड़ पोधे लगाने का काम किया। इस मौके पर घरौंडा निफा शाखा के प्रधान कमल कांत धीमान ने बताया कि निफा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाएगा जिसमे आज आरएलएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 50 पौधे रोपित किए गए है और इनके रख रखाव की जिम्मेदारी स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा ली गई है उन्होंने बताया कि आज जैसे जैसे प्रदूषण की मात्रा वातावरण में अधिक होती जा रही है, वैसे – वैसे ही अनेकों बीमारियां भी बहुत तेजी से फैलती जा रही है। जिससे कि ना केवल पूरे देश के लिए बल्कि यह पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है। कमल कांत धीमान ने बताया कि अगर हमें इन सब घातक बीमारियों से कोई निजात दिला सकता है तो वो है केवल पेड़। इस मौके पर डायरेक्टर जितेंद्र राणा ने बताया कि आज निफा के इस अभियान में आरएलएस स्कूल के द्वारा 50 पौधे रोपित कर उनके रख रखाव की जिम्मेदारी ली गई है क्योंकि बीमारियों से निजात पाने के लिए केवल पेड़ पोधे ही सिद्ध साबित हो सकते है। इसीलिए हम सभी ने इस साल प्रण लेना है कि हमसे जितने हो सके उतने पेड़ हमने इस बार लगाने है और उनके रख रखाव कार्य भी सुचारू रूप से निरंतर करते रहना है। निफा के इस अभियान में हमारे स्कूल का हर एक बच्चा एक पेड़ अपने परिवार के साथ लगाकर उसके रखरखाव की जिम्मेदारी लेकर सहयोग करेगा। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल के द्वारा भी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर डायरेक्टर जितेंद्र राणा, प्रिंसिपल, अध्यापक, विद्यार्थी और निफा टीम से रिया गुप्ता, कमल कांत धीमान, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रवि धीमान, उज्ज्वल गुप्ता कालरम से सतीश कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
