बालर अर्शदीप के मोहाली एयरपोर्ट पर पहुंचते समर्थकों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत
खरड़ तक निकाला गया विक्ट्री मार्च

मोहाली/संघोल-टाइम्स/ब्यूरो/06जुलाई,2024 – मोहाली में आज भारतीय किक्रेट टीम के बॉलर अर्शदीप का भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान मोहाली एयरपोर्ट से लेकर खरड़ तक विक्ट्री मार्च निकाला जा रहा है। T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद अर्शदीप अपने घर पहुंचे।
भारत की क्रिकेट टीम के बॉलर अर्शदीप आज देर शाम एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा उनका स्वागत किया गया। अर्शदीप के एयरपोर्ट पर पहुंचते समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। खरड़ स्थित उनके घर तक विक्ट्री मार्च निकाला गया और उनके घर को भी फूलों के साथ सजाया गया । उनके पर उनके सोसायटी में ढोल नगाड़ों के साथ भंगड़ा डालकर खुशी मनाई गई। सासोयटी वालों द्वारा फूलों से अर्शदीप का स्वागत किया गया। अर्शदीप सिंह पर सभी को गर्व महसूस कर रहे है। इस T-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह ने 17 विकेट लिए हैं।
इस दौरान अर्शदीप ने कहा कि उन्हें पी.एम. नरेन्द्र मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई है। एयरपोर्ट पर स्वागत पर सभी लोगों का उन्होंने धन्यवाद किया और कहा कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते है और अपने मां के हाथ का बना हुआ खाना खाता चाहते हैं।
