मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिर किसान हितैषी होने का दिया परिचय
कर्ज में डूबे किसान को तत्काल पहुंचाई आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने किसान पुत्री को दिया 1 लाख रुपये का चैक
चंडीगढ़/SANGHOL-TIMES/19जुलाई,2024(हरमिंदर-नागपाल) हरियाणा में गरीब व जरूरमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर अपने सरल स्वभाव का परिचय देते हुए कर्ज में डूबे एक गरीब किसान को तत्काल मदद पहुंचाई है। मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने आज मुख्यमंत्री के स्वैच्छिक कोष से किसान पुत्री सुश्री स्वाती को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाख रुपये का चैक भेंट किया।
