“वॉइस ऑफ मीडिया” का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आयोजित
– पत्रकारों की मांगों को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को सौंपा गया ज्ञापन
संघोल टाइम्स/कालका(सुभाष कोहली)30julY,2024 – पत्रकारों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया ने बीजेपी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राई विधायक मोहनलाल बडौ़ली को ज्ञापन सौंपा। सैक्टर-12 करनाल स्थित गोल्डन मोमेंटस रिसोर्ट में आयोजित पत्रकारों के हितों के लिए हरियाणा प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष बंसी लाल पांचाल ब्राह्मण एवं प्रदेश हरियाणा टीम के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। पत्रकारों की मुख्य मांगों में पत्रकार सम्मान भत्ता बढा़कर 30 हजार रूपये प्रति माह करना, पत्रकारों को आवासीय सुविधा व बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण, पत्रकारों की सुरक्षा व फ्री बीमा पालिसी, दस लाख रूपये तक कैशलेस मैडिकल सुविधा, लैपटॉप, मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक टूल किटस, टोल टैक्स से मुक्ति, पत्रकार मान्यता प्राप्त नियमों में सरलीकरण व अन्य मांगे शामिल थीं। इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौ़ली ने दिये गये ज्ञापन की कम से कम 75 फीसदी मांगें हरियाणा सरकार से पूरी करवाने की हामी भरी, जिससे पत्रकार गदगद हो गए। पत्रकारों के सम्मान में 150 मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट बनवाने एवं अन्य सराहनीय कार्यों के लिए अधिवेशन में लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा कोथ को सम्मानित किया गया। अपने सम्बोधन में मोहनलाल बडौ़ली ने कहा कि मीडिया लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है। जहां मीडिया जनता की समस्याओं को उजागर करता है वहीं मीडिया को सरकार की उपलब्धियों एवं जन हितैषी नीतियों को भी प्रकाशित करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ पत्रकारिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यपरायणता बहुत जरूरी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पत्रकारों के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर हरियाणा भर से आए लगभग 150 पत्रकारों को प्रशंसा प्रमाण पत्र व गिफ्ट देकर उनको सम्मानित किया गया व अतिथियों का भी मान-सम्मान किया गया।
इस अधिवेशन में पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले, मुख्य वक्ता के तौर पर राजेश कुमार पानीपत, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आश्रम प्रेम दीदी व ज्योति दीदी, इन्द्री विधायक रामकुमार कश्यप, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्यायलाल जांगडा़, बीजेपी जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, पूर्व लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी, समाजसेवी रणधीर पांचाल शामिल रहे। इसके अलावा सुनील बिंदल, नरेश भारती, सतपाल बरसाना, नवजोत सिंह, पुलिस विभाग के उप निरीक्षक व नशा मुक्ति के प्रेरणा स्रोत डॉ अशोक कुमार वर्मा एवमं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा मीडिया प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष रामकुमार जूड़, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, महासचिव रणधीर राणा, नाहर सिंह कटारिया, विकास शर्मा, राजेश सलूजा, सुमन सलूजा, मानसी, सिमरन, रंजना शुक्ला, छाया मलहोत्रा वत्स, चन्द्रकान्त शर्मा, विकास शर्मा, हर्षिका, सुभाष कोहली, सुदेश आर्य, विजेन्द्र सोनी, स्वर्ण शास्त्री, विनोद वर्मा, हरमेश कुमार, प्रदीप शर्मा, राकेश भारतीय, कुलवन्त, राधेश्याम वर्मा, राजकुमार सोनी एवं स्टेट के अन्य पदाधिकारियों तथा जिला प्रधानों समेत हरियाणा भर से पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इससे पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौ़ली व अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने स्वच्छ पत्रकारिता करने के टिप्स दिये और संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब भी दिये। हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्यामलाल जागडा़ एवं बी के प्रेम दीदी, पूर्व सांसद राजकुमार सैनी व अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे और मीडिया को समाज का आईना बताया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
