पंजाब में हलाल मीट की बढ़ती बिक्री बारे में हिंदू समाज को जागरूक करेगी शिव सेना : सरोज
फगवाड़ा/संघोल टाइम्स/02अगस्त,2024(शिव कौड़ा) -0पूर्वी राज्यों से पंजाब आकर बसे एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा विभिन्न ब्रांडों के तहत खोली जा रही नॉन-वेज बिरयानी की दुकानों को लेकर शिव सेना (यूबीटी) ने कई तरह की शंकाएं जाहिर की हैं। शिव सेना के प्रदेश प्रेस सचिव कमल सरोज और वरिष्ठ नेता बलजीत सिंह ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि जिस तरह मुस्लिम समुदाय झटका मीट का सेवन नहीं करता, उसी तरह हिंदू और सिख समाज हलाल मीट से परहेज करता है। लेकिन पंजाब में एक खास समुदाय के शमा ब्रांड के नाम पर खुली दुकानों में बिरयानी के रूप में हलाल मीट परोसा जा रहा है। जिसके बारे में हिंदू और सिख समाज अनभिज्ञ है। उन्होंने कहा कि पंजाब अध्यक्ष योगराज शर्मा के निर्देशानुसार सोमवार 5 अगस्त को सुबह 10 बजे पंजाब के सभी जिलों के उपायुक्तों को एक मांग पत्र दिया जाएगा। जिसमें मांग की जाएगी कि हलाल मीट बेचने वाली दुकानों पर बड़े अक्षरों में हलाल मीट लिखवाया जाए और यह भी जांचा जाए कि इन दुकानों पर बीफ तो नहीं बेचा जा रहा है। क्योंकि पंजाब में गौ तस्करी के कई ऐसे मामले देखे गए हैं जिनमें गायों को वध के लिये यूपी, बिहार आदि पूर्वी राज्यों में भेजा जाता है। फिर चोरी-छिपे गोमांस की सप्लाई और बिक्री की जाती है। कमल सरोज ने कहा कि खासकर हिंदू समाज को ऐसे कारोबार करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि हिंदू धर्मग्रंथों में क्रूरता से हत्या निषेध है और गाय को माता का दर्जा देकर पूजनीय बताया गया है। इस दौरान वरिष्ठ शिव सेना नेता बलजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में हलाल मांस खाने वाले समुदाय की आबादी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जो चिंता का विषय है। सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब और केंद्र सरकार को यह जांच करनी चाहिए कि कहीं बांग्लादेशी या रोहिंग्या लोग पंजाब में डेरा तो नहीं जमा रहे हैं क्योंकि उनको संरक्षण देने वाला एक चरमपंथी टोला भी यहां मौजूद है, जो उनकी ढाल बनता है। भविष्य में इसका खामियाजा पंजाब और देश के लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
