मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि
श्री चौटाला का जीवन संघर्ष का रहा प्रतीक
हरियाणा के विकास को नई दिशा देने का कार्य उनकी देखरेख में हुआ – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़/SANGHOL-TIMES/HARMINDER-NAGPAL, JAGMEET-SINGH/31दिसंबर,2024- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास को नई दिशा देने का कार्य उनकी देखरेख में हुआ।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज जिला सिरसा के गांव चौटाला के चौधरी साहब राम स्टेडियम में आयोजित स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चौटाला का जीवन संघर्ष का प्रतीक रहा है। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा को विकास के क्षेत्र में नई दिशा मिली। ऐसे महान व्यक्तित्व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला अपना एक गौरवशाली जीवन व्यतीत करके हम सबको एक दिशा देकर गए हैं। ऐसी दिवंगत आत्मा से हमें प्रेरणा मिलती है, जिन्होंने समाज और प्रदेश के हित में अपना जीवन समर्पित किया। जब भी समाज के हित की बात आई श्री चौटाला ने हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया और लोगों तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करी कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को ये दुःख सहने का साहस प्रदान करे।
क्रमांक-2024
प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी- राव नरबीर सिंह
पर्यावरण मंत्री ने नए साल में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पंच प्रण संकल्प का किया आह्वान
चंडीगढ़/संघोल टाइम्स/नागपाल/31 दिसंबर- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि नववर्ष-2025 सभी के लिए आशा, खुशी व सफलता से भरा हो व सकारात्मक सोच व ऊंचे लक्ष्य के साथ आगे बढ़े। उन्होंने सुख, समृद्धि, शांति, उल्लास और सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना को, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है।
पर्यावरण मंत्री ने नए साल में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पंच प्रण संकल्प का किया आह्वान
पर्यावरण मंत्री ने नववर्ष की पावन बेला पर आमजन से पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पंच प्रण संकल्प का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंच प्रण के तहत सभी नागरिक पॉलीथीन का उपयोग ना करके कपड़े के थैले का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही इस पूरे वर्ष में जब भी अवसर मिले तो पौधारोपण अवश्य करें। साथ ही किसी भी प्रकार का आयोजन हो उसमें गिफ्ट के रूप में फलदार पौधा जरूर भेंट करें। राव नरबीर सिंह ने तीसरे प्रण के रूप मेंबढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग का आह्वान किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समय के साथ हम आधुनिक तो हुए हैं लेकिन कचरे को कंपोस्ट करने की प्रक्रिया को अपने व्यवहार में शामिल नही कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्रिया को हमे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर हमेशा सूखा और गीला कचरा अलग अलग रखना चाहिए ताकि उसे उचित
———- Forwarded message ———
From: DIPR Haryana
Subject: 31 Dec- Hindi press notes upto 5.25 p.m.
To: anuragaggarwal
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि
श्री चौटाला का जीवन संघर्ष का रहा प्रतीक
हरियाणा के विकास को नई दिशा देने का कार्य उनकी देखरेख में हुआ – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 31 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास को नई दिशा देने का कार्य उनकी देखरेख में हुआ।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज जिला सिरसा के गांव चौटाला के चौधरी साहब राम स्टेडियम में आयोजित स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चौटाला का जीवन संघर्ष का प्रतीक रहा है। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा को विकास के क्षेत्र में नई दिशा मिली। ऐसे महान व्यक्तित्व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला अपना एक गौरवशाली जीवन व्यतीत करके हम सबको एक दिशा देकर गए हैं। ऐसी दिवंगत आत्मा से हमें प्रेरणा मिलती है, जिन्होंने समाज और प्रदेश के हित में अपना जीवन समर्पित किया। जब भी समाज के हित की बात आई श्री चौटाला ने हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया और लोगों तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करी कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को ये दुःख सहने का साहस प्रदान करे।
क्रमांक-2024
प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी- राव नरबीर सिंह
पर्यावरण मंत्री ने नए साल में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पंच प्रण संकल्प का किया आह्वान
चंडीगढ़/SANGHOL-TIMES/HARMINDER-NAGPAL, JAGMEET-SINGH/31दिसंबर,2024- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि नववर्ष-2025 सभी के लिए आशा, खुशी व सफलता से भरा हो व सकारात्मक सोच व ऊंचे लक्ष्य के साथ आगे बढ़े। उन्होंने सुख, समृद्धि, शांति, उल्लास और सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र
