Oplus_131072
खन्ना पेपर मिल में ड्रग्स जलाने पर, एस. पी. और डी. एस. पी. खन्ना झुल्से
….
अमृतसर/संघोल-टाइम्स/रणजीत सिंह/23 January,2225 — अमृतसर के खन्ना पेपर मिल में एक विस्फोट की सूचना मिली है। जहाँ हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ जलाए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह घटना तब हुई जब खन्ना पुलिस के एस पी तरुणप्रीत सिंह और डी एस पी सुखामृत सिंह खन्ना पेपर मिल में ड्रग्स में आग लगा रहे थे। आग में दोनों पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
