
हिमाचल के अगला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के
नाम पर कांग्रेस हाईकमान का विचार ?
SangholTimes/Bureau/10 Dec.2022/Shimla – हिमाचल के अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर विचार किया है| रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम हिमाचल प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर लगभग तय हो गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल सीएम रेस से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह बाहर हो गईं हैं| कांग्रेस हाईकमान ने प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को हिमाचल का डेप्युटी सीएम बनाने पर विचार किया है| वहीं, सीएम की रेस में दावेदारी करने वाले मुकेश अग्निहोत्री को भी डेप्युटी सीएम बनाया जा सकता है|
वहीं, हिमाचल सीएम की रेस में दावेदारी को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि उन्होंने कभी भी इस दौड़ में खुद को शामिल नहीं समझा और न वह आगे समझते हैं| वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जो कि सिर्फ और सिर्फ पार्टी की विचारधारा और उससे जुड़कर अपना काम कर रहे हैं| उन्होंने कभी किसी पद की इच्छा नहीं की।
पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया और पार्टी के आदेश का पालन करना उनका कर्तव्य
सुक्खू ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया और पार्टी के आदेश का पालन करना उनका कर्तव्य है| वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी सभी लोगों के बीच सद्भाव बनाकर आगे बढ़ रही है।