आठ साल में महंगाई व भ्रष्टाचार का हुआ विकास – सुधा भारद्वाज
एलपीजी की बढ़ी कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
रसोई उत्पादों पर भी हुआ अडाणी समूह का कब्जा

Sanghol Times/करनाल/प्रवीण कौशिक/04.03.2023 –
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा है कि पिछले आठ वर्षों के भीतर महंगाई और भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। जिस कारण दाल-रोटी आम आदमी की पहुंच से बाहर हुई है।
केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि किए जाने के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में भाग लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह लड़ाई प्रदेश के सभी वर्गों की लड़ाई है, क्योंकि आज प्रत्येक नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है। सुधा भारद्वाज ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। एलपीजी के दाम अगर बढ़ेंगे तो खाना बनाना महंगा होगा।
यूपीए की सरकार में 400 रुपये सिलेंडर होने पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के भाजपा नेता आज चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के नाम पर महिलाओं के साथ धोखा हुआ है। आज कोई भी गरीब महिला सिलेंडर भरवाने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। इससे बेहतर तो लकड़ी से जलने वाले चूल्हे ही थे।कांग्रेस की सरकार में जिस दाल की कीमत 80 से 85 रुपये थी आज वही दाल 200 रुपये किलो बिक रही है। मुख्यमंत्री ने हालही में बजट पेश किया है। जिसमें महिलाओं के लिए कोई राहत नहीं दी है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने करनाल में कमेटी चौक पर सिर पर लकडिय़ां रखकर चूल्हे हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। सुधा भारद्वाज ने कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूरा देश महंगाई से त्राही-त्राही कर रहा है और अडाणी समूह, दाल, चावल, रिफांइड की कंपनियों पर कब्जा करने में जुटा हुआ है। अडाणी समूह जब इन कपंनियों को खरीद लेता है तो चीजों के दाम में कई गुणा वृद्धि कर दी जाती है। इस अवसर पर जिला शहरी अध्यक्ष उषा तुली, जिला अध्यक्ष ग्रामीण नवजोत कश्यप, बिमला सरोहा, हिसार जिला अध्यक्ष स्नेह लता, संतोष जून, सिमरन गाबा, नीलम, गरिमा, रोशनी रानी समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।
************************
देश में ऐसे बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

एक मार्च 2014 को दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 410.50 रुपए का था।
एक मार्च 2015 को एक सिलेंडर की कीमत 610 रुपए हो गई।
एक मार्च 2017 को एक सिलेंडर की कीमत 735 रुपये की गई।
एक मार्च 2020 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 805.50 रुपए की गई
एक मार्च 2021 को 819 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलने लगा
एक मार्च 2022 को गैस सिलेंडर की कीमत 899 रुपए हो गई
एक मार्च 2023 को गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये हुई।