सनशाइन ऑफ इंडिया ने 123वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया
सनशाइन ऑफ इंडिया अवार्ड-2023 से किया सम्मानित
Sanghol Times/04.03.2023/Bureau/Hisar – हर वर्ष 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसी कड़ी में सनशाइन ऑफ इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया । जिसका आयोजन श्रीमती रेखा हिसार प्रबंधक सनशाइन ऑफ इंडिया ने किया। कर्नाटक महाराष्ट्र दिल्ली हरियाणा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि विभिन्न राज्यों की महिलाओं को सनशाइन ऑफ इंडिया 2023 के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड के लिए सभी को अपना नॉमिनेशन करवाना था । हर बार की तरह इस बार भी नॉमिनेशन निशुल्क था। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद ही भारतवर्ष की 31 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सनशाइन ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया l सम्मानित होने वाली नारी शक्ति में लेखिका व समाजसेवी डॉ राधा वाल्मीकि उत्तराखंड, लिटरेरी जनरल सरिता कुमार ,लेखिका मधु वशिष्ठ, शिक्षिका और समाजसेविका सुदेश कुमारी रिकॉर्ड होल्डर व समाजसेविका सृष्टि गुलाटी ,हरियाणा, जानी-मानी समाज सेविका शकुंतला टेलर,शिक्षिका समाज सेविका व डॉ फरजाना छिंपा राजस्थान,इको वरीयर छाया तारालेकर, प्रकाशक ब्लॉगर क्षमा, आर्टिस्ट व शिक्षिका धोका समाज सेविका तृप्ति शर्मा ,महाराष्ट्र, कवयित्री समाज सेविका, आचार्य डॉक्टर हेमलता रानी दिल्ली, काउंसलर लेखिका व शिक्षिका डॉ अमिता सक्सैना कर्नाटक, कवयित्री व लेखिका ज्ञानेश्वरी व्यास , प्राध्यापक व कवियत्री डॉक्टर रानी कुमारी मध्य प्रदेश, कवियत्री अन्नपूर्णा मालवीया सुभाषिनी, उत्तर प्रदेश, इस अवार्ड से सम्मानित सभी इस अवसर पर कविता लेखन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों के कवि व कवयित्रियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए lकार्यक्रम की सफलता पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दीl श्रीमती रेखा हिसार कहती हैं कि सनशाइन ऑफ इंडिया सभी महिलाओं को नमन करता है जो देश की उन्नति में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं ताकि हमारा देश एक विकसित देश बन जाए| शसमाज में अपना विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सनशाइन ऑफ इंडिया द्वारा पूरे मार्च के महीने में सम्मानित किया जाएगा जिसमें विदेश में रह रही भारतीय महिलाएं भी शामिल होंगी |