सिमरनजीत मान अपनी घटिया सोच के प्रदर्शन से बाज आएं:फतेह जंग बाजवा
चंडीगढ़/संघोल-टाइम्स/ब्यूरो/30अगस्त,2024 –
मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के बारे में पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर पंजाब भाजपा ने गहरी नाराजगी जताई है। पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा ने मान को नसीहत देते हुए कहा है कि इस तरह के बयान से उनकी महिलाओं के प्रति घटिया सोच साफ जाहिर होती है और उन्हें अपी सोच के इस प्रदर्शन से बाज आना चाहिए।
बाजवा ने कहा कि सिमरनजीत सिंह खुद सांसद रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें एक सांसद के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी से गुरेज करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों के प्रति इस तरह की टिप्पणियों को भाजपा सहन नहीं करेगी। मान, जो पूर्व आई.पी.एस. हैं, को सोच-समझ कर महिलाओं के बारे में बयान देने चाहिए।
बाजवा ने सिमरनजीत सिंह को इस टिप्पणी के लिए सांसद कंगना रनौत से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा स्पीकर से भी मांग करते हैं कि वह संसद की सदस्य की गरिमा को बरकरार रखने के लिए पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाएं।
