
सिख सेवा संगम उत्तर प्रदेश ने 1984 मे हजारों विच्छड़ी आत्माओं की मीठी याद मे श्रद्धा सुमन अर्पित किए
कांग्रेसी दोषियों को शीघ्र जेल की सलाखों में भेजें।
प्रयागराज/चंडीगढ़/संघोल-टाइम्स/ब्यूरो/03-Nov., 2024 – प्रयागराज स्थित आलोपीबाग गुरुद्वारा में “सिख सेवा संगम उत्तर प्रदेश” के द्वारा कांग्रेस सरकार मे 1984 सिख विरोधी दंगों में हजारों सिखों को कत्ल ए आम हुआ उन हजारों निर्दोष कत्ल हुए हजारों विच्छड़ी आत्माओं की मीठी याद मे अरदास हुई जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज सम्मिलित होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
“सिख सेवा संगम उत्तर प्रदेश” प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि नवंबर उन्नीस सौ चौरासी जो आज 40 वर्ष होने जा रहे हैं सिख नरसंहार दिल्ली,कानपुर सहित पूरे देश में जिसमें हजारों की तादाद में सिख मारे गए थे और अरबों,करोड़ों की संपत्ति नष्ट कर दी गई सिख भाई,बहनों,बच्चियों के गलों में टायर डालकर जिंदा जला दिया गया था गुरुद्वारों को अग्नि भेंट कर दिया गया था चारों तरफ अनिश्चितता,आहाकार का माहौल कांग्रेस सरकार ने बना दिया था
और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 2014 आई सिखों को उम्मीद जागी तब हमें कुछ सालों मैं एस आई टी बनाई गईl कांग्रेस का बड़ा नेता सज्जन कुमार सहित कुछ लोग जेल की सलाखों में गए। प्रदेश महामंत्री परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री से मांग है कि सिखों को शीघ्र ही न्याय दिया जाए जब तक 1984 नरसंहार के दोषी जेल की सलाखों में नहीं जाएंगे तब तक दंगा पीड़ितों के जख्म नहीं भर पाएंगे।
इस अवसर पर 1984 सिख विरोधी दंगों में हजारों सिखों को कत्ल ए आम हुआ उन हजारों निर्दोष कत्ल हुए हजारों विच्छड़ी आत्माओं की मीठी याद की अरदास में गुरुदीप सिंह सरना,परमजीत सिंह,सरदार पतविंदर सिंह,कुलदीप सिंह बग्गा,परमिंदर सिंह बंटी,मनु चावला,बलजीत सिंह,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह ग्रोवर,गुरबख्श सिंह,जसवीर सिंह, मनप्रीत कौर, हरजीत सिंह कथुरिया,त्रिलोचन सिंह बग्गा,मनजीत सिंह खालसा, सतेंद्र सिंह पूरी,हरजिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर लोगो ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।