राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)ने पंजाब में संगठन को दी मजबूती,ज्योतिष आचार्य प्रो. बख्शीश सिंह बावा बने मोहाली जिला अध्यक्ष
पंजाब अध्यक्ष सरबजीत सिंह गोल्डी पटियाला के द्वार नियुक्त किया गया

मोहाली/चंडीगढ़/संघोल-टाइम्स/जतिंदर-पाल-सिंह/26जनवरी,2026
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मोहाली–चंडीगढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की एक अहम संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व चंडीगढ़ प्रधान सुखविंदर सभरवाल ने किया। इस दौरान पार्टी नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए ज्योतिष आचार्य प्रो. सरदार बख्शीश सिंह बावा को जिला अध्यक्ष, मोहाली नियुक्त किया।
बैठक में सरबजीत सिंह गोल्डी (पंजाब प्रधान), जनरल सेक्रेटरी चंद्रशेखर, राज्य कार्यकारिणी प्रधान मैडम सोनिया तथा जालंधर जिला अध्यक्ष लकी संधू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार तथा पंजाब–चंडीगढ़ ऑब्जर्वर मातीन कामले की नीतियों और राष्ट्रवादी विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। एनसीपी की विकासोन्मुख सोच से प्रभावित होकर कई कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।
संगठनात्मक नियुक्तियाँ
प्रो. सरदार बख्शीश सिंह बावा — जिला अध्यक्ष, मोहाली
सरदार गुरशरण सिंह — उपाध्यक्ष, मोहाली
मनिंदर कौर मल्होत्रा — प्रधान, महिला विंग (जिला मोहाली)
दलजीत कौर — उप-प्रधान, महिला विंग
ऋतुराज — जनरल सेक्रेटरी, महिला विंग
जोशना — सेक्रेटरी, मोहाली
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रो. सरदार बख्शीश सिंह बावा ने कहा कि पार्टी 2027 मिशन को सफल बनाने के लिए अजित पवार के नेतृत्व में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्होंने नशा-मुक्त और अपराध-मुक्त पंजाब के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा एनसीपी को पंजाब में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
