
योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा व विश्व को इसके महत्त्व संबंधी प्रधानमंत्री मोदी ने किया जागरूक – अश्वनी शर्मा
बठिंडा में योग कार्यक्रम का बने हिस्सा, किया योग।
Sanghol Times/चंडीगढ़/21जून,2023(हरमिंदर नागपाल) – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बठिंडा में जिलाध्यक्ष सरूप सिंगला की अध्यक्षता आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जहाँ योग किया, वहीं चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान बठिंडा के गणमान्य व्यक्तियों के साथ पंजाब की मौजूदा राजनीति पर व पंजाब की जनता को दरपेश आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।
अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। योग का निरंतर अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जिसका प्रसार अब विदेशों तक हो रहा है। विदेशों तक योग के प्रसार का श्रेय योग गुरुओं को जाता है। भारतीय योग गुरुओं ने विदेशी जमीन पर योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में जागरूक किया। आज दुनिया भर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। योग से होने वाले इन्हीं फायदों के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है। योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने सभी को योग करने का आह्वान किया।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बने 15 महीने हो चुके हैं। 92 सीटों के साथ बड़ा बहुमत प्राप्त करने बाद आम आदमी पार्टी सत्ता के नशे में मदहोश होकर जहाँ भारत के संविधान से खिलवाड़ पर खिलवाड़ किए जा रही है वहीं पंजाब के सदन की मर्यादा को तार तार करते हुए जमकर दुरूपयोग कर रही है। भगवंत मान केजरीवाल के उँगलियों पर नाच रहे हैं और पंजाब पर केजरीवाल के नियंत्रण के खेल को पूरा करने के लिए केजरीवाल का हर आदेश मान कर पंजाब की जनता से धोखा दे रहे हैं। पंजाब में हर फ्रंट पर आम आदमी पार्टी फेल हुई है। आप सरकार ने बड़े स्तर पर विज्ञापन देकर पंजाब को कर्ज में डूबा दिया है। यदि सरकार ने विज्ञापन देना है तो पंजाब में दे, लेकिन पंजाब सरकार विज्ञापन बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों में भी जारी कर रही है, जिसका बोझ पंजाब के खजाने पर पड़ रहा है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। रोज़ाना पंजाब में कही ना कही गोलियां चल रही हैं, हत्याएं, डकैतियाँ, लूटपाट आदि की घटनाएं हो रही हैं, जो पुलिस और सरकार की लापरवाही की मूंह बोलती तस्वीर है। लोगों की रक्षा करने में आम आदमी पार्टी पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। पंजाब के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जनता भगवंत मान सरकार की असलियत जान चुकी है और लोगों का रुझान अब भारतीय जनता पार्टी के साथ है। लोगों को स्पष्ट हो चुका है कि पंजाब में विकास और शांति कायम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।