हमीरपुर की जनता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सक्खू के साथ- सुरेश कुमार।
कांग्रेस के बागियों का पहले से ही था भाजपा में जाने का मन।
जाहू में पत्रकारों से रूबरू हुए प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं भोरंज विधायक
संघोल टाइम्स/अनुराग रांगड़ा/जाहू/23 मार्च,2024-
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के बागियों का पहले से ही भाजपा में शामिल होने का मन था, लेकिन ऐसे करने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। इसके लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी।
शनिवार को जाहू में पत्रकारों से रूबरू होते विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि हमीरपुर जिला के लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ चट्टान की तरह खड़े है तथा उनका साथ लोग वोट के माध्यम से आने वाले दिनों में देंगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्रर सिंह सुक्खू ने 15 महीनों के कार्यकाल में संपूर्ण हिमाचल प्रदेश का एक सम्मान विकास किया है। सुजानपुर, नादौन, हमीरपुर, बडसर व भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ऐसे में बागियों का अनदेखी करने का आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमीरपुर जिला ने मुख्यमंत्री के खोने का नुकसान झेला है और अब इसे दौराना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा व विधानसभा का उप चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह से सक्षम है और कांग्रेस पार्टी बेहत्तर उम्मीवार उतारेगी। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि विधानसभा और लोक सभा का चुनाव प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर लडा जाएगा तथा पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
