केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की रैली में भोरंज से 1000 कार्यकर्ता जाएंगे- अशोक ठाकुर
भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनावों के लिए 26 ग्राम केंद प्रभारी नियुक्त
देवराज शर्मा जाहू और अभयवीर लबली समीरपुर ग्राम केंद्र के होंगे प्रभारी

संद्योल टाइम्स/अनुराग रांगड़ा।
भोरंज/07अप्रैल,2024 –
केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी की हमीरपुर की 11 अप्रैल को विशाल रैली होगी। इस रैली में भोरंज विधानसभा क्षेत्र से 1000 कार्यकर्ता भाग लेंगे।
भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बताया कि भोरंज भाजपा मंडल के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार विजय बनाएगी तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र के रिकार्ड मतों में बढत दिलाई जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने ग्राम केंद्र व बूथ स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में इस बार युवा मतदाताओं को संख्या बढ़ी है। इससे भाजपा की बढत में और वृद्धि होगी। इन दिनों भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लाभार्थी अभियान शुरू किया गया है और भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से उनके घर पर जाकर संर्पक कर रहे हैं। अशोक ठाकुर ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के 26 वरिष्ठ कार्यक्रताओं को ग्राम प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि ग्राम केंद्र अध्यक्ष सह प्रभारी होगें जोकि पार्टी व संगठन की गतिविधियों का संचालन करेंगे। जाहू ग्राम केंद्र में देवराज शर्मा, मुंडखर में विरेंद्र डोगरा, कडोहता पंकज शर्मा, लदरौर प्रवीण चंदेल, पट्टा अंजू ठाकुर, महल मदन कौशल, खरवाड परूषोतम भटट, भोरंज नीलम आरोडा, भलवानी नीलम वर्मा, लुद्दर महादेव राज कुमार, नगरोटा शशी शर्मा, भरेडी विजय कुमार, धमरोल राकेश राबल, बडैहर डॉ. नितिश पाल, अमरोह विनोद सोनी, कक्कड मीना प्रेमी, बधानी प्रोमिला देवी, चंबोह कै. हिटलर ठाकुर, समीरपुर अभयवीर लबली, बगवाडा चंद्र मोहन ठाकुर, पंजोत एडवोेेकेट संजीव डोगरा, सपनेडा अनीता गथानिया, टिक्कर खतरियां राकेश ठाकुर, दिम्मी प्यार चंद चौहान, डेरा परोल प्रेम चंद चौहान व तरक्वाडी में संजय ठाकुर को लगाया गया है।
