
राष्ट्रीय मोर्चा (National Front) के स्टार प्रचारक एडवोकेट विवेक हंस गरचा मोदी के हल्के में दहाड़ेगे – NCP
एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा “प्रजा अगर भूखी हो तो, सिंहासन भी खा जाती है” – न्यू कांग्रेस पार्टी
Sanghol Times/नई दिल्ली/Kewal Bharti/10अप्रैल,2024 – Star Campaigners in Loksabha election 2024 : चुनाव नज़दीक- गर्माता जा रहा सियासी पारा, प्रचार और वोट अपील करने उतर रहे स्टार प्रचारक, देश के राष्ट्रीय मोर्चा (National Front) जिसमें एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियां इंडिया गठबंधन व भाजपा जैसे सत्ताधारी संगठनो को टक्कर देने एवं लोकसभा चुनाव जीतने के लिए राष्ट्रीया मोर्चा के स्टार प्रचारक भी मैदान में उतरने लगे हैं। राष्ट्रीय मोर्चा गठबंधन की आम जनता पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी भाई पटेल जो कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के खिलाफ़ चुनावी महासंग्राम में उतरे हैं उन्होंने अपना स्टार प्रचारक चंडीगढ़ से न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा को अपना स्टार प्रचारक बनाया जिसकी जानकारी केंद्रीय चुनाव आयोग को पिछले माह भेज दी गई थी आज इसी क्रम में कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उतर प्रदेश से लोकसभा सामान्य निर्वाचन – 2024 के लिए एडवोकेट विवेक हंस गरचा के नाम पर मोहर लगा दी।
राष्ट्रीय मोर्चा के स्टार प्रचारक एडवोकेट विवेक हंस गरचा की कोशिश ना सिर्फ मेवाड़ बल्कि वागड़ क्षेत्रों के मतदाताओं को भी साधने की रहेगी।देशभर की निगाहें चंडीगढ़ के युवा नेता एडवोकेट विवेक हंस गरचा जी पर रहेगी क्योंकि पहली बार चंडीगढ़ से देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ़ कोई युवा नेता मोदी के लोकसभा हलके में जा कर दहाड़ेगा।