शराब पीकर कर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर सख्त एक्शन लिया जाए:-एडीजीपी अमनदीप राय
:- नाबालिग ड्राइव करने वाले के माता पिता पर मामला दर्ज होगा :-एडीजीपी
LUDHIANA/SANGHOL-TIMES/Sarpal/16July,2024 – एडीजीपी ट्रैफिक व सड़क सुरक्षा अमरदीप सिंह राए द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि पंजाब पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने हेतु राष्ट्रीय व राज मार्गों पर विशेष नाके लगाएगी। इस दौरान ट्रैफिक एसपी, डीएसपी व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करने उपरांत एडीजीपी राए ने जानकारी देते बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा 800 नए एल्कोमीटर ऑर्डर किये गए हैं। जो सारे राज्य में वितरित किए जाएंगे।
शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़कों पर होने वाले हादसों का मुख्य कारण है। पंजाब पुलिस द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर सख्त कारवाई करेगी। डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों से निपटने के लिए 27 हाईटैक इंटरसैप्टर वाहन भी खरीदे जा रहे हैं। आवारा पशुओं कारण होने वाले हादसों से हर वर्ष 350 के करीब मौतें होती हैं। इस मुद्दे को हल करने के लिए विभिन्न विभाग तेजी से कार्य कर रहे हैं। जिनमें नगर निगम,पशुपालन व अन्य शामिल हैं। पंजाब में हाल ही में शुरू की गई ई-चालान मशीनें करीब 900 मुहैय्या करवाई गई हैं। इससे सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद नजर आ रही है। एडीजीपी राए ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन कर तैनाती होने से सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु दर में करीब 15 से 20 फीसदी कमी आई है। कम आयु के बच्चों की ड्राइविंग को लेकर जिला पुलिस का ट्रैफिक विंग पहले पड़ाव में कानूनी व्यस्थाओं बारे विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्कूल प्रबंधकों का सहयोग लेगा। वहीं अगले पड़ाव में इस मुद्दे को हल करने के लिए नाबालिग ड्राइवरों व उनके माता पिता विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी।
