बुलडोजर चलाना तो दूर की बात, लैंड माफिया के अवैध निर्माण की आज तक एक ईंट भी नहीं उखाड़ सके नगर कौंसिल अधिकारी – एडवोकेट विवेक हंस गरचा
फर्जी प्रॉपर्टी डीलरों के पास ना ऑफिस रजिस्ट्रेशन, निर्माण कार्य करने के लिए ना सी.एल.यू / ना अप्रूव्ड मैप / ना एन.ओ.सी फिर भी हो गया लाखों की संख्या में प्रॉपर्टी लैंड पर नव निर्माण – एडवोकेट विवेक हंस गरचा
पिछले 2 साल से एन.ओ.सी और नक्शा पास करवाने पर पंजाब सरकार ने रोक लगा रखी है, रोक लगी होने के बावजूद प्रॉपर्टी डीलरों के नक़्शे नगर कौंसिल में कौन पास कर रहा है इसकी सी.बी.आई जांच हो – एडवोकेट विवेक हंस गरचा
पिछले 2 साल से अधिक समय से सब तहसील माजरी के दायरे में आने वाले सभी इलाकों पर नई रजिस्ट्री पर पंजाब सरकार ने पूर्ण रूप से रोक लगा रखी है ऐसे में किसने की अंदर खाते 2 नंबर में रजिस्ट्रीयां? रोक लगी होने के बाद हुई रजिस्ट्रीयों की विजिलेंस जांच हो और जिन्होंने रजिस्ट्रीयां की और करवाई सभी पर मामले दर्ज हों। सभी रजिस्ट्रीयों को रद्द किया जाये। कानून सभी के लिए बराबर हो अन्यथा हटा दी जाये जिला – मोहाली से कानून व्यवस्था।
हाई कोर्ट के आदेशों को नहीं मानते नया गांव पार्षद जे.ई एवं ई.ओ के प्रशासनिक अधिकारी : न्यू कांग्रेस पार्टी
स्थानीय लोगों और उच्च अधिकारीयों का ध्यान भटकाने के लिए पौधे बांटने का अभियान शुरू किया नगर कौंसिल अधिकारीयों ने – NCP
चंडीगढ़/संघोल-टाइम्स/ब्यूरो/25जुलाई,2024 – न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) केंद्रीय अध्यक्ष एवंम अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर म्युनिसिपल अमेनिटीज विभाग पंजाब सरकार के पूर्व सलाहकार सदस्य एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने हाल ही में पंजाब लैंड माफिया के खिलाफ़ फिर से एक ओर बयान जारी किया है । जिसमें एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों को नहीं मानते नया गांव पार्षद एवं ई.ओ के प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय लोगों के शिकायत करने पर मौजूदा ई.ओ साहिब कहते हैं कि हमारे पास नव – निर्माण कार्य रुकवाने के लिए टीम नहीं है। जबकि प्रशासनिक अधिकारी किसी आम नागरिक को नव निर्माण करने पर उसे बुलडोज़र लाकर तोड़ देते है। ऐसे में नगर कौंसिल लैंड माफिया पर इतनी मेहरबान क्यों ? नगर कौंसिल अधिकारीयों के कारवाई ना करने वाले रवाइये से ऐसी शंका होती है जैसे लैंड माफिया स्थानीय पार्षदों की मिला भकत से नगर कौंसिल अधिकारीयों की जैबे गर्म कर रहा हो।
वह प्रशासनिक अधिकारीयों का सरकारी बुलडोज़र नया गांव पार्षदों के इशारे पर लैंड माफिया द्वारा किये जाने वाले अवैध निर्माण की एक ईंट भी नहीं उखाड़ पाता। जिसका फायदा उठाते हुए लैंड माफिया पंजाब ने नया गांव पार्षदों का सहारा लेकर गांव की शामलाट ज़मीन, फारेस्ट की ज़मीन, पटियाला की राव की ज़मीन में अवैध कॉलोनीयां काट कर सरकार को करोड़ो रूपये का चुना लगाकर अपनी तिजोरियां भर ली। जिस पर एरिया एस.डी.एम, डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी, रेवन्यू डिपार्टमेंट, तहसीलदार, पटवारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।
पूरे नया गांव फर्जी प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा हर गली मोहल्ले में नव निर्माण पूरे जोरों शोरों से जारी है जिसे रोकने के लिए नया गांव ई.ओ एवं पुलिस के पास समय नहीं एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे सभी प्रशासनिक, पुलिस विभाग सरकार के लिए नहीं, लैंड माफिया के लिए काम कर रहें हों।
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह जी मान, रेवन्यू डिपार्टमेंट, विजिलेंस डिपार्टमेंट, डी.जी.पी पंजाब, आई.जी तथा सभी डीलर्स पर बिना रेरा रजिस्ट्रेशन और बिना रेवन्यू डिपार्टमेंट की अनुमति, प्रॉपर्टी पर जबरदस्ती किये गए कब्जे, प्रॉपर्टी खरीदने बेचने तथा लाखों रूपये का सरकार को चुना लगाने, प्लॉट्स पर कब्ज़ा करने के जुर्म में मामले दर्ज करवायें।
उन्होंने बताया कि नया गांव में 95% प्रॉपर्टी डीलर गैरकानूनी तरीके से अपना गौरख धंधा चला रहे हैं जो की अन्य राज्यों से किसी भी प्रॉपर्टी के फर्जी मालिक किसी को भी बनाकर प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम जोर-शोर से कर रहे हैं जिसकी ओर नया गांव नगर कौंसिल, रेवन्यू डिपार्टमेंट, हल्का पटवारी, तहसीलदार, कानूगो तथा पंजाब सरकार का कोई ध्यान नहीं है क्योंकि ये कार्य कई उच्च अधिकारीयों से मिला भक्त से चल रहा है । जिसमें पंजाब सरकार के कई अफसर, पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारीयों के लिप्त होने की आशंका है। प्रॉपर्टीयों में इलाका पटवारी तथा पुलिस अफसरों की मिला भगत से एक प्लाट गैरकानूनी तरीके से 2-3 लोगों को बेचे जा रहे हैं और हज़ारों बेचे जा चुके हैं।
विचारणीय बात यह है कि इनमें से एक भी प्रॉपर्टी डीलर के पास गवर्नमेंट ऑफ़ पंजाब से कोई अनुमति नहीं ली गई । जिससे यह लैंड माफिया डीलर बिना सी.एल.यू के एग्रीकल्चर लैंड, पटियाला की राव तथा शामलात जमीन बेच कर सरकार को करोड़ों रूपये का चुना हर माह लगा रहे हैं । फर्जी कागज तैयार कर लैंड माफिया ग्रुप के नकली डीलर लोगों के प्लाटों पर अपनी गुंडागर्दी से जबरदस्ती कब्ज़ा कर रहे हैं, खाली पड़ी ज़मीनों पर बिना अनुमति रेसीडेंशल एरिया में जंजघर, पैटर्न ऑफ़ द मुम्बई (चोल) सिस्टम शुरू किया । जिससे हर महीने सैंकड़ो किरायेदारों से किराया वसूल कर लाखों रूपये का कारोबार राजनितिक लोगों की शह पर चला रहें हैं।
इलाके में रहने वाले किरायेदारों की पुख्ता जानकारी भी इलाका पुलिस के पास उपलब्ध नहीं है । देश के अलग – अलग राज्यों से आकर कौन लोग मुख्यमंत्री पंजाब के निवास स्थान से 100 मीटर की दूरी पर रह रहें हैं। किसी को नहीं मालूम। जिस कारण हर आये दिन नया गांव का क्रिमिनल रेशो बड़ता जा रहा है।
एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने बताया कि अभी हाल ही में नया गांव, आदर्श नगर, गोल्डन एन्क्लेव, दशमेश नगर, गोबिंद नगर, विकास नगर, सिंघा देवी कॉलोनी, शिवालिक विहार और कांसल जैसे कुछ इलाकों के मामले सामने आये हैं। लेकिन नगर कौंसिल ई.ओ लैंड माफिया के नव निर्माण पर बुलडोजर चलाने की बजाये कानों में उँगलियाँ दिये, आंखे बंद करने का ढोंग कर हाई कोर्ट के नव निर्माण रोक की खुलेआम धज्जियां उड़ावा रहें हैं। बोलने पर कहते हैं कि नव निर्माण रोकने के लिए मेरे पास स्टाफ नहीं है। स्थानीय लोगों और उच्च अधिकारीयों का ध्यान भटकाने के लिए आज कल नगर कौंसिल अधिकारीयों ने पौधे बांटना का अभियान शुरू किया हुआ है। अगर यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब मुख़्यमंत्री पंजाब के निवास स्थान से 100 मीटर की हज़ारों एकड़ ज़मीन पर लैंड माफिया का कब्ज़ा होगा।
