– ”विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र –
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ में आज 12 अगस्त, 2024 को नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
चंडीगढ़/संघोल-टाइम्स/ब्यूरो/12अगस्त,2024 –
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ ने आज 12 अगस्त, 2024 को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) के तहत 78वें स्वतंत्रता दिवस के दौरान नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया, जिसका इस वर्ष का थीम ”विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र”’ था। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अनुपालन में शपथ ग्रहण की गई।
PEC के निदेशक, प्रो. राजेश कुमार भाटिया (ऐड इंटेरिम) ने रजिस्ट्रार कर्नल आर. एम. जोशी के साथ प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर संस्थान के सभी कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों को प्रतिज्ञा/शपथ दिलाई।
78वें स्वतंत्रता दिवस के दौरान ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) के तहत, पीईसी के सभी विभागों के प्रमुखों, संकाय और स्टाफ सदस्यों, शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्यों ने भी ड्रग्स के खिलाफ इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।
