अपने पिता चौधरी भजनलाल के सपनों को पंचकूला को पैरिस बना कर पुरा करूंगा – चंद्रमोहन, पूर्व उपमुख्यमंत्री
पंचकूला/संघोल-टाइम्स/ब्यूरो/30अगस्त2024 –
पंचकूला के सेक्टर 9 में राजीव चौधरी दुआरा आयोजित चाय कार्यक्रम” में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं।
भाई चन्द्रमोहन की धर्म पत्नी सीमा भी पंचकूला की महिलाओं से गले मिलकर उनसे हाल-चाल पुछते हुए।
पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के निवास पर जेजेपी पार्टी सेक्टर 19 की महिला अध्यक्ष कातां शर्मा व लता राजपुत ने पार्टी को अलविदा कह कर आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये है। पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन ने उन्हें यक़ीन दिलाया पार्टी में आप को पुरा मान सम्मान दिया जाएगा व भाई चन्द्रमोहन की धर्म पत्नी सीमा से भी मुलाक़ात की
।
: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के बड़े बेटे व कालका से लगातार चार बार विधायक व हरियाणा सरकार में पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे चंद्रमोहन ने कहा कि उनके राजनीतिक गुरू उनके पिता भजन लाल थे और अपने पिता भजन लाल के सिद्धांतों व सोच पर ही चल रहे हैं।
चन्द्र मोहन ने कहा कि पंचकूला को पैरिस बनाने की शुरुआत चौधरी भजनलाल ने ही की थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की नकारात्मक सोच के कारण आज पंचकूला विकास के मामले में बिल्कुल पिछड़ गया है और आज पंचकूला वासियों को अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए आगे आना होगा । तभी पंचकूला को चौधरी भजनलाल के सपनों का पैरिस बनाया जा सकता है और यह सपना कांग्रेस शासन काल के दौरान ही फलीभूत हो सकता है। कहा हम सभी ने मिलकर उनके सपनों को पूरा करना है।
हरियाणा की भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में बच्चों व युवाओं के भविष्य को बेचने का काम किया है। लगातार हो रहे पेपर लीक इस बात का गवाह है कि भाजपा सरकार को युवाओं के भविष्य व अधिकारों से कोई सरोकार नहीं है।
भाई चंद्रमोहन ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान 90 प्रतिशत हरियाणा के दफ्तर पंचकुला में हरियाणा की राजधानी बनाने के उद्देश्य से शिफ्ट किए गए, आज तक उनके द्वारा किए गए कार्यों पर दोबारा फीते काटकर भाजपा नेता झूठा श्रेय लेने का काम कर रहे है।
भाई चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा के कुशासन में आमजन त्रस्त और परेशान है, महंगाई आसमान छू रहीं है और हर वर्ग बदलाव की ओर अग्रसर है। जिसका नतीजा आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा जहां कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का काम करेगी। हाल ही में चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनावो में भाजपा की गुंडागर्दी को पूरे देशभर ने देखा जहा पर लोकतंत्र की हत्या की गई।
भाई चन्द्रमोहन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। लेकिन वो कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हैं कि जीत सुनिश्चित मानकर घर नहीं बैठना है, अगर जनहित की जनप्रिय सरकार बनानी है तो
जनता के बीच रहना है। उनके मुद्दों और समस्याओं को नजदीक से समझना है, तभी सरकार बनने पर कांग्रेस उनका समाधान कर पाएगी।
राजीव चौधरी ने कहा हरियाणा में बच्चे पड़ लिख कर बाहरले देशों में जा रहै हैं जब से भाजपा की सरकार बनी है बेरोज़गारी अपने चरम सीमा पर है ।
सेक्टर 9 की पूर्व पार्षद जल मेघा दहीया ने कहा जो काम चौधरी भजनलाल की सरकार में हुए हैं जब चन्द्रमोहन जी विधायक व उप-मुख्यमंत्री थे उसके बाद 10 साल भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया
आज के कार्यक्रम में आयोजक राजीव चौधरी , सेक्टर 9 की पूर्व पार्षद जल मेघा दहिया,राजेश मलोहत्रा, वि के सिगलां, आर के लुथरा, गौरव अलग, राजेन्द्र आर्या, दिपक शर्मा, मनोज जेरथ, इधरंजीत सिंह, राहुल शर्मा, दीपक आनंद, राजीव एगरीस, दुष्यंत भरद्वाज, रीतू प्रिया चौधरी,नितू सैनी श्वेत शर्मा,पलवी अरोड़ा,सुनील दत शर्मा, बबलु कुमार व अन्य थे ।
