भाजपा से दुखी लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ
चंद्रमोहन से प्रेरित हो पंचकूला में लोग जुड़ रहे कांग्रेस से। कांग्रेस हो रही मज़बूत
एक दिन में हुई बंपर ज्वाइनिंग
पंचकूला/संघोल-टाइम्स/ब्यूरो/02 Sep.,2024-
पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के पंचकूला निवास पर उनकी राज्य हित की विचारधारा में विश्वास दिखाते हुए राजीव कॉलोनी के प्रधान शमशेर अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इसी कड़ी में सेक्टर 11 से निलेश जोशी और उनके साथी,12, 20, 23 और 19 से अंकित , गौरव गौतम व हरीश गूरानी और उनके साथी व क्षेत्र के अन्य निवासियों व युवाओं ने भी कांग्रेस
में विश्वास दिखाया और कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर पार्टी को और भी मज़बूत बनाया।
दूसरी तरफ पंचकूला के सेक्टर 8 के महिंद्रपाल बंसल व उनके साथियों ने भी पार्टी पर भरोसा दिखाते कांग्रेस का हाथ थामा और पार्टी में शामिल हुए। पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने शामिल हुए लोगों का पार्टी में सवागत किया और उनका भरोसा कभी ना टूटने देने का आश्वासन दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी सरकार आने पर उनकी हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए लोगों को हमेशा मान सम्मान देने का भरोसा दिया।
इस दौरान लोगों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। लोगों के जोश और उत्साह ने यह साबित कर दिया है कि लोग भाजपा की से दुखी हैं और वह इस बार पंचकूला और हरियाणा में कांग्रेस को ही मौका देंगे ।
