एरोपोलिस सिटी के मालिक तजिंदर भाटिया व उसकी पत्नी धोखाधड़ी के दोष में पुलिस हिरासत में, पंजाब FM हरपाल चीमा ने अवार्ड से नवाजा था तजिंदर भाटिया को


मोहाली/संघोल-टाइम्स/ब्यूरो/13.10.24 – मिली जानकारी के अनुसार मोहाली जिले की मशहूर एरोपोलिस सिटी के मालिक तजिंदर सिंह भाटिया व उनकी पत्नी परमजोत कौर को हैदराबाद हवाई अड्डे से हिरासत में लेने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार एरोपोलिस सिटी के निदेशक तजिंदर सिंह भाटिया और उनकी पत्नी परमजोत कौर पर सोहाना पुलिस ने जुलाई 2024 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि इसी मामले में गिरफ्तारी की गई है।
यह है मामला :-
पंचकुला के एक व्यापारी ने एरोपोलिस सिटी के निदेशकों से करीब 51,624 वर्ग गज जगह खरीदनी थी जिसकी कुल राशि 77.79 लाख 2019 में तय हुई थी, जो मोहाली के गांव कमबाला और कमबाली सेक्टर 66 और 66-A में थी।
पंचकुला के व्यापारी अंशुल सिंगला ने टोकन मनी के रूप में 11.11 लाख रुपये दिए। पर बाद में उन्होंने लारे लगाना शुरू कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने बीती रात तजिंदर सिंह भाटिया व उनकी पत्नी परमजोत कौर को हैदराबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह खबर वायरल होते ही एक NRI विक्टिम जिन्होंने तजिंदर भाटिया की कंपनी से 500 गज का Industrial प्लॉट लिया है। जिनका नाम विवेक राय है, ने यह प्लॉट अपने एक बहुत ही नजदीकी दोस्त जो शिमला में रहते है से लिया है । पर अभी उन्होंने अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाया था । पर उनके पास पावर आफ अटॉर्नी है व original अलोटमेंट लेटर है। उसके आधार पर उन्होंने मोहाली एस.एस.पी को कंप्लेंट भी दी थी कि उनको इस प्लॉट का जो पहले कब्जा दे दिया गया था । अब वहां पर सारा नक्शा चेंज करके नए नक्शे के मुताबिक प्लाट काट दिए गए हैं और अब उनका कब्जा नहीं दिया जा रहा व न ही प्लॉट का पता चल रहा है।
इस के संबंध में वह अब से पहले एस.एस.पी डॉ.संदीप गर्ग को पर्सनली मिले भी थे व राइटिंग में कंप्लेंट भी दी थी। पर अब तक उस पर कोई कारवाई नहीं हुई। या कंप्लेंट फाइल कर दी गई है।
श्री विवेक राय ने हमारे संवाददाता को बताया कि तजिंदर भाटिया अब ऐरोप्लस सिटी के नाम से नए रैटों पर प्लॉट उसी जगह पर काट रहे हैं जो यह प्लांट पहले उन्हें व और लोगों को दिए गए थे। तजिंदर भाटिया ने चार फर्म चेंज की है। सबसे पहले येलोस्टोन, सुखम इंफ्रास्ट्रक्चर, जीबीपी अब ऐरोप्लस सिटी के नाम से हैं व लोगों के साथ धोखे पर धोखा करते जा रहे हैं।
श्री विवेक राय ने यह भी बताया कि सुखम इंफ्रास्ट्रक्चर के एक फंक्शन के दौरान तजिंदर भाटिया ने पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर श्री हरपाल सिंह चीमा को बतौर चीफ गेस्ट बुलाया था। जिसमें पंजाब FM ने इनकी कंपनी को अवार्ड दिया। “BEST ADMIRING PROJECT OF THE YEAR 2023” । इस बात का नाजायज फायदा लेकर तेजिंदर भाटिया व इनकी मार्केटिंग के मंदीप कोहली लोगों को ठगते रहैं है। इन पर भी FIR होनी चाहिए।
